बिहारशरीफ के मंगलास्थान मंदिर का बदलेगा स्वरूप! बहुमंजिला निर्माण का शिलान्यास; अन्य मंदिरों का भी होगा कायाकल्प
Nalanda Biharsharif Mangla Sthan Temple News: बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर में एनएच किनारे स्थित मंगलास्थान मंदिर अब भव्य और बहुमंजिला बनेगा. सनातन धर्म विकास ट्रस्ट की पहल पर नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने भूमि पूजन कर इसका शिलान्यास किया. इस मौके पर परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक अरविंद कुमार सिन्हा को सराहनीय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया. शहर के अन्य जर्जर मंदिरों का भी जीर्णोद्धार होगा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
नालंदा से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Nalanda Biharsharif Mangla Sthan Temple News: नालंदा के बिहारशरीफ से विकास और धार्मिक स्थलों के कायाकल्प से जुड़ी खबर सामने आई है. शहर के नेशनल हाईवे (NH) किनारे रामचंद्रपुर में स्थित मंगलास्थान मंदिर अब बेहद भव्य, आकर्षक और बहुमंजिला स्वरूप लेने जा रहा है. इस पुनर्निर्माण कार्य की आधिकारिक शुरुआत बुधवार को नगर विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ की गई. यह पावन स्थल आने वाले समय में पूरे नालंदा और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनेगा.
सनातन धर्म की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा हमारा परिवार: विधायक
भूमि पूजन के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि धर्म सुरक्षित रहेगा तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां और समाज सुरक्षित रह सकेंगे. उनका परिवार हमेशा से ही मंदिर निर्माण और धार्मिक अनुष्ठानों में अग्रणी भागीदार रहा है, और वे इस गौरवशाली परंपरा आगे बढ़ाते रहेंगे. उन्होंने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सनातन धर्म विकास ट्रस्ट के माध्यम से बिहारशरीफ शहर के अन्य सभी जर्जर और पुराने मंदिरों की सूची तैयार की गई है, जिनका चरणबद्ध तरीके से पूर्ण पुनर्निर्माण कराया जाएगा.
परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक अरविंद सिन्हा का हुआ अभिनंदन
इस मंदिर निर्माण योजना आर्थिक व सामाजिक सहयोग देने के लिए परविंदर इंटरप्राइजेज के निदेशक एवं जाने-माने समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा मुख्य रूप से मुस्तैद रहे. समारोह के दौरान नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने उन्हें सम्मानित करते हुए भगवा अंगवस्त्र पहनाया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने भावुक होकर कहा कि इस पावन मंगलास्थान मंदिर के नवनिर्माण में गिलहरी प्रयास और अपना सहयोग करने का अवसर मिलना उनके लिए परम सौभाग्य और असीम खुशी की बात है.
डॉक्टर, अधिवक्ता, प्रोफेसर और पार्षद रहे मौजुद
ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार, इस बहुमंजिला मंदिर परिसर के भीतर विभिन्न देवी-देवताओं की बेहद खूबसूरत और आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी.
इसके अलावा, बाहर से आने वाले भक्तों के ठहरने, विश्राम और पूजा-अर्चना के लिए सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने के लिए शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की एक बड़ी टीम उपस्थित रही.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी रजनीश कुमार, अरविंद, सुनील साव, राजकिशोर प्रसाद, अरुण देव साव, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. श्याम बिहारी, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. चन्देश्वर प्रसाद, डॉ. दीनानाथ वर्मा, डॉ. बालमुकुंद, डॉ. पवन भारती, डॉ. संध्या सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश प्रसाद, प्रो. अमन कुमार, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदुम्न साव मौजूद रहे. इनके अलावा स्थानीय वार्ड पार्षद संतोष कुमार उर्फ गुलमली पासवान, पार्षद जितेंद्र कुमार उर्फ विपिन कुमार, अजय पासवान, संजय यादव, मुन्ना सिंह, संजय आजाद, धीरज पाठक, गोपाल कुमार, अविनाश कुमार, संदीप कुमार, संजय कुमार शर्मा, रंजीत कुमार रंजन, नागमणि मुस्कान और आलोक रंजन आदि भारी संख्या में मौजुद रहे. सभी गणमान्य लोगों ने मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने पर खुशी जाहिर की.
‘देख लेने’ की नौबत आई! राजगीर नगर परिषद बोर्ड की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, जानें क्या है मामला…
