[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ बिहारशरीफ: कृषि फीडर के 12.75 किमी बिजली तार चोरी, 13 लाख से अधिक की क्षति

बिहारशरीफ: कृषि फीडर के 12.75 किमी बिजली तार चोरी, 13 लाख से अधिक की क्षति

0
बिहारशरीफ: कृषि फीडर के 12.75 किमी बिजली तार चोरी, 13 लाख से अधिक की क्षति
पोल से गायब बिजली तार.

नालंदा से सुनील कुमार की रिपोर्ट Biharsarif News : हरनौत, तेलमर थाना क्षेत्र में कृषि फीडर के 118 बिजली पोल से तार की चोरी का मामला सामने आया है. इस घटना में चोरों ने करीब 12.75 किलोमीटर लंबा तार चोरी कर ली.इससे विभाग को करीब 13 लाख से अधिक रुपये का नुकसान हो गया.

घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के जेई को दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया तो कई पोलों से बिजली तार गायब पाए गए. इसके बाद मामले को लेकर तेलमर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

एसडीपीओ-2 कार्यालय से एक से तीन किमी की दूरी पर चोरी

बताया जाता है कि तेलमर स्थित सदर एसडीपीओ-2 कार्यालय से महज एक से तीन किलोमीटर की दूरी पर चोरों ने इस वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. मामला दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) के कल्याण बिगहा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा (पीएसएस) क्षेत्र का है.

अज्ञातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में कल्याण बिगहा पीएसएस में पदस्थापित कनीय अभियंता (जेई) दीपक राम ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि तेलमर खंधा बाईसविघा तालाब के पास 12 पोलों से लगभग 750 मीटर एलटी केबल, बनगच्छा के हजारी खंधा में 18 पोलों से करीब एक किलोमीटर केबल, बेजापति बीचला एवं नीचला खंधा क्षेत्र में 36 पोलों से लगभग दो किलोमीटर केबल तथा खंधा-तेलमर मार्ग पर साधु बाबा स्थान से पूरब वरूणतर तक 52 पोलों से करीब नौ किलोमीटर 11 केवी विजल कंडक्टर तार चोरी कर लिए गए हैं.

आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही

जेई के अनुसार चोरी गए तारों की कीमत और उससे हुई राजस्व क्षति का आकलन किया गया है. इसमें क्रमशः 2.10 लाख, 2.60 लाख, 3.85 लाख और 4.50 लाख रुपये की क्षति हुई है. कुल मिलाकर विभाग को 13.05 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है.

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और चोरों की पहचान के लिए कार्रवाई जारी है.

Also Read : 3 थानाध्यक्षों की सड़क हादसों में मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, बेगूसराय में सड़क किनारे अब भी खड़े हो रहे ट्रक

Previous article सहरसा मंडी में मक्का-गेहूं के दाम पड़े नरम, चावल की बढ़ी मांग से बाजार में आई तेजी
Next article Muzaffarpur Power Cut: मुजफ्फरपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित, चंदवारा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel