[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ भाभी ने शादीशुदा ननद के अफेयर का किया विरोध तो गंवानी पड़ी जान

भाभी ने शादीशुदा ननद के अफेयर का किया विरोध तो गंवानी पड़ी जान

0
भाभी ने शादीशुदा ननद के अफेयर का किया विरोध तो गंवानी पड़ी जान

हिलसा (नालंदा).

मंगलवार को हिलसा के दामोदरपुर मानपुर में अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. हत्या की घटना का अंजाम देने के बाद घर के सभी सदस्य फरार हो गये. मामला हिलसा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का है. मृतका दिलीप मिस्त्री की 34 वर्षीया पत्नी शोभा देवी है. मृतका की भाभी शर्मिला सिन्हा ने बताया कि साल 2007 में शादी हुई थी. दो बच्चे भी हैं. पिछले कुछ महीनों से उसकी ननद का अवैध संबंध गांव के ही एक युवक से चल रहा था. वह शादीशुदा है. बावजूद मायके में ही रहा करती थी. युवक उसके बुलावे पर अक्सर घर आया जाया करता था. अकेला पाकर उसके भाभी के साथ भी छेड़छाड़ किया करता था. इन्हीं सब बातों को लेकर वह अक्सर विरोध करती थी. इस विरोध के कारण ननद और उसका सहयोगी उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया करते थे. सोमवार को ननद और ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी और घर छोड़कर सभी फ़रार हो गये. घटना के संबंध में हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मायके वाले गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. आरोपों की जांच की जा रही है. घर के सभी सदस्य गांव छोड़कर फरार हैं. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel