[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी

0
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, तीन महीने पहले हुई थी शादी

चंडी

(नालंदा)

. थाना इलाके के मोकिमपुर गांव में दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं देने पर विवाहिता की फंदे से लटका कर हत्या किए जाने की सनसनी खेज घटना घटी है. युवती की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी. मायके वालों ने आठ आरोपितों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतका सुनील कुमार की 18 वर्षीय पत्नी गौरी कुमारी है. पटना जिला के बख्तियारपुर थाना के सरैया गांव निवासी मृतका के भाई अंकित कुमार ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दो लाख रुपये और बाइक की मांग की जाने लगी. फोन से भी कई बार इसकी मांग की गयी. शादी में रुपये खर्च होने के कारण हाथ खाली था. इसलिए हमलोगों ने रुपये देने से इंकार कर दिया. इसके बाद से उसे मारपीट और प्रताड़ित किया जाने लगा सोमवार को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने जा रहा है. सूचना पर जब हमलोग उसका पीछा किया तो बिंद थाना इलाके के समीप एंबुलेंस से शव ले जा रहा था. हमलोग को देखकर ससुराल के सभी लोग एंबुलेंस छोड़कर फरार हो गये. उसके बाद को घटना की जानकारी चंडी थाना की दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है. मायके वालों ने आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. कांड में तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की जा रही है. साथ ही इस कांड के प्राथमिक नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel