करेंट की चपेट में आने से मिस्त्री झुलसा
प्रखंड क्षेत्र महमदपुर गांव में बिजली का काम कर रहे एक बिजली मिस्त्री को करंट लग गया. जिससे मिस्त्री झुलस गया. जख्मी बिजली मिस्त्री की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के जहाना निवासी रवि कुमार के रूप में की गयी है.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 10, 2024 9:09 PM
अस्थावां. प्रखंड क्षेत्र महमदपुर गांव में बिजली का काम कर रहे एक बिजली मिस्त्री को करंट लग गया. जिससे मिस्त्री झुलस गया. जख्मी बिजली मिस्त्री की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के जहाना निवासी रवि कुमार के रूप में की गयी है. जो बिजली विभाग में मिस्त्री के पद पर कार्यरत हैं. वहीं करंट लगने के बाद बिजली विभाग के लोगों द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अस्थावां में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया. घटना के संबंध में बिजली विभाग के कर्मी ने बताया कि बिजली के पोल पर चढ़कर रवि तार जोड़ने का काम कर रहे थे. उसी दौरान दूसरे बिजली तार के संपर्क में आ गए जिससे झुलस गए.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:00 AM
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 9:46 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 7:40 PM
July 6, 2026 7:00 PM
July 6, 2026 4:38 PM
July 6, 2026 3:10 PM
July 6, 2026 1:17 PM
July 6, 2026 1:29 PM
