[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ पोल पर काम कर रहा मिस्त्री करेंट लगने से झुलसा, गयी जान

पोल पर काम कर रहा मिस्त्री करेंट लगने से झुलसा, गयी जान

0
पोल पर काम कर रहा मिस्त्री करेंट लगने से झुलसा, गयी जान

शेखपुरा. घाटकुसुम्भा प्रखंड के गगौर गांव में बिजली पोल पर चढ़कर तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक बिजली कंपनी में मिस्त्री के रूप में कार्यरत प्रहलाद पासवान की दर्दनाक मौत हो गई. बिजली मिस्त्री करंट की चपेट में आने से उपर बिजली पोल के उपर ही चिपका रह गया. मिस्त्री की मौत के बाद उसकी झुलसी हुई लाश कई घंटों तक बिजली के खंभे और तार में फंसकर लटकता रहा. काम कर रहे अन्य मजदूर और ठेकेदार हुए चंपत हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद कोरमा थाना अध्यक्ष आयुष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद बिजली मिस्त्री का लाश उतारा गया. जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस संबंध में बताया गया कि शनिवार की शाम जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गगौर गांव के पश्चिम सहरसा खंधा में बिधुत कंपनी के ठेकेदार द्वारा कृषि पटवन हेतु विधुत तार बिछाए जाने के क्रम में एक 32 वर्षीय बिजली मिस्त्री खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था. इसी दौरान कटारी फीडर से विधुत सप्लाई चालु किये जाने के कारण विधुत कर्मी करंट की चपेट में आ गया और वह वहीं बिजली पोल पर ही झुलसकर दम तोड़ दिया. उसका शव उपर पोल पर ही लटका रहा.पुलिस के पहुंचने पर घटना के लगभग 2 घंटे बाद बिजली तार से लटके मृतक के झुलसे शव को नीचे उतारा गया. मृतक की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के करकी गांव निवासी चानारिक पासवान के पुत्र प्रहलाद पासवान के रूप में हुई. मृतक पिछले कुछ वर्षों से बिजली कंपनी के ठेकेदार के अंदर मजदूरी किया करता था.

बिजली कर्मियों की लापरवाही से गई जान

गगौर गांव में बिजली पोल पर लटककर मौत हो जाने के मामले में बिजली कंपनी की लापरवाही सामने आ गई है. बिजली मजदूरों के साथ गगौर गांव के खंधा में बिजली तार बिछाने का कार्य चल रहा था. शाम में बिजली कंपनी का यह मिस्त्री मजदूर 11 हजार वोल्ट क्षमता वाले विधुत तार को जोड़ने खंभा पर चढ़ा था. उसी दौरान कटारी फीडर से विधुत सेवा चालू कर दिए जाने के कारण युवक की मौत बिजली खंभे पर ही जंपर जोड़ते झुलसकर हो गई. बिजली खंभे पर मौत हो जाने की घटना घोर लापरवाही को दर्शाता है कि आखिर शट डाउन होने के बाद बिजली की आपूर्ति कैसे हो गई और इसके लिये दोषी कौन है.

बिजली बोर्ड ने जांच टीम किया गठित

उधर, इस मामले में बिजली विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर राकेश कुमार ने इस घटना पर गहरा दुःख जताया है. उन्होंने बताया कि बिजली एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी के विरुद्ध क़ानूनी कारवाई की जायगी. वहीं, मृतक के आश्रित को प्रावधान के मुताबिक़ मुआवजा राशि दी जायगी.

बिजली मिस्त्री झुलस कर हुआ था घायल

बिजली का काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से इसी तरह से 16 अप्रैल 2024 को अरियरी के चक अवगिल गांव निवासी बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गया था. यह घटना सुमका गांव के समीप घटित हुई थी. बिजली मिस्त्री खराब तार को ठीक कर रहे थे. शटडाउन करने के बाद जैसे ही वे पोल पर चढे तार में करंट आ गया और जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel