[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: नालंदा में ‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर भव्य आयोजन, सभी उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: नालंदा में ‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर भव्य आयोजन, सभी उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा

0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: नालंदा में ‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम पर भव्य आयोजन, सभी उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा
योगाभ्यास करते अधिकारी

नालंदा (बिहारशरीफ) से कुमार उज्ज्वल आनंद गिरि की रिपोर्ट
International Yoga Day 2026 : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को नालंदा जिला मुख्यालय स्थित सोगरा +2 विद्यालय, बिहारशरीफ में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इसके साथ ही जिले के सभी अनुमंडलों, प्रखंडों, पंचायतों और ग्राम स्तर तक व्यापक रूप से योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing” यानी “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है. इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों को योग के प्रति जागरूक कर शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग शिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया.

योग दिवस पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने चलाया जागरूकता अभियान

वक्ताओं ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा में सामंजस्य स्थापित कर समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करता है. नियमित योगाभ्यास से तनाव, चिंता, अवसाद और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है. योग दिवस के साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालंदा द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान भी चलाया गया. उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और प्रचार सामग्री वितरित की गई.

योग दिवस पर नशामुक्त समाज के निर्माण की ली गई शपथ

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ ली. चिकित्सकों ने बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है तथा इससे गंभीर बीमारियों और सामाजिक समस्याओं को बढ़ावा मिलता है. जिला प्रशासन ने अपील की कि सभी नागरिक योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं. कार्यक्रम में प्रभारी जिला पदाधिकारी, प्रभारी उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, वरीय उप समाहर्ता, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, चिकित्सक, योग प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे.

Also Read : बिहारशरीफ में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज, 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel