[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ बांध-तटबंधों की नियमित करें निरीक्षण: डीएम

बांध-तटबंधों की नियमित करें निरीक्षण: डीएम

0
बांध-तटबंधों की नियमित करें निरीक्षण: डीएम

बिहारशरीफ. जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन शाखा के तत्वाधान में अनुमंडल एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर पंचायत स्तर पर सामुदायिक राहत शिविरों, वार्ड स्तर पर सामुदायिक रसोई एवं पशु राहत शिविर के लिए ऊंचे स्थल पर तीन दिनों के भीतर चिन्हित करना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही साथ सभी अंचलाधिकारी राहत स्थलों का स्वयं भौतिक निरीक्षण करना भी सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि बाढ़ आपदा प्रभावितों के बीच दो घंटे के भीतर रसोई चालू करने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें. सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अंचल स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करना सुनिश्चित करें. इसके साथ ही साथ सुपरवाइजरी पदाधिकारी सहित कर्मियों तथा रसोइयों का टैगिंग हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनरेटर, लाइट, टेंट आदि की व्यवस्था के लिए स्थानीय वेंडर के साथ एग्रीमेंट सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शौचालय ,पेयजल, मेडिकल कैंप, पशुओं के लिए चारा, कुट्टी ,पशु दवा, नाव ,नाविक, गोताखोर, बोरा, बैग आदि की समुचित व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता के साथ अपने क्षेत्र के बांध तथा तटबंधों का निरीक्षण कर लेंगे तथा कटाव से सुरक्षा के लिए भी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पूर्व में ही सुनिश्चित करें. जिला पदाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों का संपूर्ति पोर्टल पर तीन लाख 31 हजार 149 इन्ट्री अपडेट है. इसी प्रकार पीएफएमएस पर रिजेक्शन नाम को जोड़ने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया.उन्होने कहा कि कर्मचारी घर-घर जाकर तीन दिनों के भीतर नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें तथा अनुश्रवण समिति से नामो का अनुमोदन कराना भी सुनिश्चित करें. इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता ,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा सभी अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel