[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ देश का पहला क्लीफ वॉक का राजगीर में होगा निर्माण

देश का पहला क्लीफ वॉक का राजगीर में होगा निर्माण

0
देश का पहला क्लीफ वॉक का राजगीर में होगा निर्माण

राजगीर. प्राकृतिक सौन्दर्य और विरासतों से भरपूर राजगीर आने वाले दिनों में देश का नम्बर वन सैरगाह बनने वाला है. इसके लिए शासन और प्रशासन द्वारा लगातार कवायद किया जा रहा है. पर्यटक शहर राजगीर में देश का पहला स्काई ग्लास ब्रिज बनाया गया है. इसके बाद अब देश के पहले क्लीफ वॉक निर्माण की तैयारी आरंभ कर दी गई है. इतना ही नहीं राजगीर में एक और स्काई ग्लास ब्रिज निर्माण की तैयारी पूरी कर ली गयी है. शायद दो स्काई ग्लास ब्रिज वाला पर्यटक शहर राजगीर दुनिया का नम्बर वन बनने वाला है. नया स्काई ग्लास ब्रिज और क्लीफ वॉक निर्माण होने के बाद यह देश का नम्बर वन सैरगाह बन जायेगा. तब सैलानी प्राकृतिक और कृत्रिम गौरव का दोहरा लाभ ले सकेंगे. यहां चलने वाले कई लोगों के लिए, क्लिफ वॉक फैंसी एस्टेट्स को देखने और उन्हें नया प्राकृतिक दृश्यों को अनुभव करने का अवसर मिलेगा. पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने यह जानकारी गुरुवार को राजगीर में दी . उन्होंने कहा कि राजगीर में पर्यटकों की संख्या दिन पर दिन तेजी से बढ़ रही है. वन्यप्राणी सफारी और नेचर सफारी यह दोनों देश दुनिया के सैलानियों का आकर्षण का केंद्र बन गया है. अबतक 15 लाख से अधिक देशी – विदेशी पर्यटक दोनों सफारियों का सैर कर चुके हैं. इससे राज्य सरकार को 4.5 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है. इसके अलावे वेणुवन, जयप्रकाश उद्यान, घोड़ाकटोरा झील, ईको पार्क, रोपवे और पुरातात्विक अवशेष भी सैलानियों को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है. मंत्री ने कहा वर्तमान में राजगीर में एक स्काई ग्लास वाॅक ब्रिज है. इस पर वाॅक करने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक है. वन विभाग चाहकर भी सभी को स्काई ग्लास वाॅक ब्रिज का सैर नहीं करा पाता है. इसकी भरपाई के लिए नेचर सफारी परिसर में दूसरा स्काई ग्लास वाॅक ब्रिज बनाने की तैयारी कर लिया है. उन्होंने बताया कि राजगीर संस्कृति, प्रकृति, विरासत और अपनी खूबसूरत परंपरा के लिए विश्वविख्यात है. इसका इतिहास भारत की सबसे समृद्ध, विकसित और गौरवशाली रहा है. मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो सैलानियों को राजगीर जाना चाहिए. राजगीर अपनी कई शानदार जगहों की वजह से न केवल देश के लोगों को, बल्कि विदेशियों को भी काफी आकर्षित करता है. पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक पर्यटक शहर राजगीर के ऐतिहासिक वेणुवन में लाइट एंड साउंड (प्रकाश एवं ध्वनि) सिस्टम का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. दिन में पर्यटक विभिन्न पर्यटन स्थलों का सैर करेंगे और शाम में लाइट एंड साउंड का आनंद लेंगे. — वेणुवन में नि:शुल्क मार्निंग वाॅक की होगी सुविधा स्थानीय लोगों की मांग पर विभागीय पदाधिकारियों से विमर्श करने के बाद मंत्री डाॅ. प्रेम कुमार ने घोषणा किया कि सुबह छह से आठ बजे तक स्थानीय लोग वेणुवन में नि:शुल्क भ्रमण कर सकेंगे. लेकिन इसके लिये इच्छुक व्यक्तियों को वेणुवन के अधिकारियों से पास बनाना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel