[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ बिहारशरीफ: युवती से अश्लील हरकत के विरोध पर मां, बहन और भाइयों को पीटा, चार घायल

बिहारशरीफ: युवती से अश्लील हरकत के विरोध पर मां, बहन और भाइयों को पीटा, चार घायल

0
बिहारशरीफ: युवती से अश्लील हरकत के विरोध पर मां, बहन और भाइयों को पीटा, चार घायल
अस्पताल में भर्ती घायल.

नालंदा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : दीपनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत का विरोध करने पर मां, बहन और दो भाइयों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई. घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

लोहे की रॉड से हमला किया

अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे रिश्ते में चाचा उनके घर पहुंचा और बहन के साथ अश्लील हरकत करने लगा. जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आक्रोशित हो गया. आरोप है कि उसने लोहे की रॉड से अमीर के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा.

ग्रामीणों को आते देख आरोपी फरार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके सहयोगियों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की. मारपीट में सभी लोग घायल हो गए. शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए.

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है. पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

वहीं, पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Also Read : प्रिंस यादव को हिलसा में दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की उठाई गई मांग

Previous article Muzaffarpur Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से SKMCH के बीएससी नर्सिंग छात्र की मौत
Next article आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: आधे चौमासे में बारिश के योग, इस बार सावन में झमाझम वर्षा के संकेत
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel