[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ biharsharif news. फ्लिपकार्ट आउटलेट में लूट मामले में साथी के साथ सरगना गिरफ्तार

biharsharif news. फ्लिपकार्ट आउटलेट में लूट मामले में साथी के साथ सरगना गिरफ्तार

0
biharsharif news. फ्लिपकार्ट आउटलेट में लूट मामले में साथी के साथ सरगना गिरफ्तार

बिहारशरीफ. 17 जनवरी को रात्रि करीब 09:00 बजे हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह चौक के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर फ्लिपकार्ट आउटलेट से करीब ढाई लाख रुपये नकद तथा अन्य कंप्यूटर आदि सामान की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस संबंध में वादी रोहित कुमार द्वारा दिनांक 18 जनवरी को लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व में कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लूटे गए सामान की बरामदगी की गई थी. इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने इस कांड के मुख्य सरगना एवं उसके एक साथी को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर लूट की राशि, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई. दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष प्रसाद के पुत्र गोलू कुमार उर्फ गोलू गोप उर्फ रजनीश कुमार एवं संजय प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार हैं. दोनों अभियुक्त अरौत थाना बेना, जिला नालंदा के निवासी हैं. बरामदगी में एक लाख निन्यानवे हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल शामिल है. इस कार्रवाई में जिला आसूचना इकाई नालंदा की टीम के साथ पु.नि. सह थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, पु.अ.नि. सह अपर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, पु.अ.नि. प्रमोद कुमार, स.अ.नि. बिजेंद्र कुमार मांझी, सिपाही कुंदन कुमार, सिपाही अभिमन्यु कुमार एवं चालक सिपाही शुभम कुमार शामिल रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel