बिंद में ऑटो व बाइक की टक्कर में चार जख्मी

थाना क्षेत्र के बेनार-सकसोहरा मार्ग पर मसाढा खंधा के समीप ऑटो व बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी.

By SANTOSH KUMAR SINGH | May 2, 2026 10:07 PM

बिंद. थाना क्षेत्र के बेनार-सकसोहरा मार्ग पर मसाढा खंधा के समीप ऑटो व बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए बिंद पीएचसी में भर्ती कराया गया. घायलों में बाइक सवार में बरबीघा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी 47 वर्षीय मनोज राम व उनका 8 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं. वहीं ऑटो पर सवार हरनौत थाना क्षेत्र के गरभुचक निवासी सूरज कुमार की 18 वर्षीय पत्नी टीना गिरी व अजय कुमार की 22 वर्षीय पत्नी शुशबु देवी भी शामिल है. बताया गया कि ऑटो सवार शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के प्रेमचंद बीघा से अपने घर हरनौत लौट रहे थे, वहीं बाइक सवार पटना जिला के सकसोहरा से अपने गाँव रामनगर लौट रहे थे. उसी दौरान बिंद के मसाढा मोड़ के समीप ऑटो व बाइक में टक्कर हो गया.