[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ चारधाम यात्रा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा : हेलीकॉप्टर बुकिंग का झांसा देकर लूट रहे थे पैसे, नालंदा में चार साइबर ठग अरेस्ट

चारधाम यात्रा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा : हेलीकॉप्टर बुकिंग का झांसा देकर लूट रहे थे पैसे, नालंदा में चार साइबर ठग अरेस्ट

0
चारधाम यात्रा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा : हेलीकॉप्टर बुकिंग का झांसा देकर लूट रहे थे पैसे, नालंदा में चार साइबर ठग अरेस्ट

नालंदा (कतरीसराय). चारधाम यात्रा और ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों के दर्शन के नाम पर लोगों को चूना लगाने वाले एक बड़े साइबर गैंग का पर्दाफाश हुआ है. नालंदा की कतरीसराय थाना पुलिस ने सुंदरपुर गांव में छापेमारी कर दो सगे भाइयों समेत चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे सात मोबाइल फोन और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं.

ऐसे बिछाते थे ठगी का जाल

राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि ये जालसाज बेहद शातिराना तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाते थे.

ये ठग फर्जी तरीके से लोगों को कॉल कर चारधाम और अन्य पौराणिक तीर्थ स्थलों के भ्रमण का लुभावना ऑफर देते थे. लोगों को बस, ट्रेन और यहां तक कि हेलीकॉप्टर की बुकिंग कराने का झांसा दिया जाता था. झांसे में आने वाले तीर्थ यात्रियों से टिकट और बुकिंग कन्फर्म करने के नाम पर 30 प्रतिशत एडवांस रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करा ली जाती थी.

सुंदरपुर गांव से पकड़े गए चारों आरोपी

पुलिस को इस फर्जीवाड़े की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर सुंदरपुर गांव में रेड की गई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुंदरपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अंकित कुमार, 18 वर्षीय अमन कुमार (दोनों सगे भाई), 24 वर्षीय बॉबी कुमार और 25 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है.

आरोपियों ने कबूला जुर्म, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों ने साइबर ठगी के इस खेल में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. फिलहाल पुलिस इन सभी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके. इसके साथ ही सभी आरोपियों का पिछला आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel