[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ सर्कस देखने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़ों के बीच हुई मारपीट, एक की मौत

सर्कस देखने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़ों के बीच हुई मारपीट, एक की मौत

0
सर्कस देखने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़ों के बीच हुई मारपीट, एक की मौत

नगरनौसा.

नगरनौसा थाना क्षेत्र के कैला गांव में सोमवार की संध्या सर्कस देखने को लेकर बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े लोग शामिल हो गए. बड़े लोगों के विवाद में शामिल होने के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कैलाश गांव निवासी 60 बर्षीय रामलखन राम के रूप में की गयी है. इस मामले में मृतक के पुत्र राजेश राम ने गांव के ही सुग्रीव महतो, सुभाष कुमार, सीता राम एवं रोहित कुमार पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर मामले की जानकारी मिलते ही नगरनौसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ ले जाकर पोस्टमार्टम करा कर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए नगरनौसा पुलिस ने सुग्रीव महतो एवं सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

बख्तियारपुर स्टेशन पर बिहारशरीफ के किशोर की हुई मौत : बख्तियारपुर.

मंगलवार को बख्तियारपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 17 वर्षीय किशोर की अचानक मौत हो गयी. मृत किशोर की पहचान बिहारशरीफ निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई. लोगों का अनुमान है कि किशोर की मौत अत्यधिक गर्मी के कारण हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जायेगा.

बाइक के धक्के से वृद्ध महिला जख्मी, रेफर : सरमेरा.

मंगलवार को सरमेरा- मोकामा एनएच 33 पर बसेढ़तर गांव के निकट बाइक के धक्के से 65 वर्षीया वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जख्मी महिला स्थानीय बड़ी मिसिया गांव निवासी रामाधीन पंडित की पत्नी सावित्री देवी है. बाइक के धक्के से पीड़िता का दायां पैर टूट गया. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के सहयोग से जख्मी को सरमेरा सीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जख्मी को विहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि घटना में बाइक चालक पटना जिले के घोसवारी थाना क्षेत्र के बलवा गांव निवासी शिवकुमार महतो का पुत्र राजकुमार (17) भी चोटिल हो गया. जिसका इलाज भी सीएचसी में किया गया. पीड़िता ने बताया कि वह सरमेरा बाजार से पैदल ही अपने गांव जा रही थी. इस बीच अनियंत्रित बाइक सवार ने पीछे से वृद्ध महिला को धक्का मार दिया. जिसके कारण चोटिल हुई वृद्धा गंभीर अवस्था में घटनास्थल पर गिर गयी. जबकि बाइक सवार भी गिर कर चोटिल हो गया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है. थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित के द्वारा अभी लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल दोनों जख्मी इलाजरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel