[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ थरथरी में योजनाओं के बंटवारे को लेकर घमासान

थरथरी में योजनाओं के बंटवारे को लेकर घमासान

0
थरथरी में योजनाओं के बंटवारे को लेकर घमासान

बिहारशरीफ/ थरथरी. जिले के थरथरी प्रखंड क्षेत्र में पंचायत समिति की विकास योजनाओं के बंटवारे को लेकर विवाद गहरा गया है. पंचायत समिति सदस्यों एवं उपप्रमुख ने प्रखंड प्रमुख पर मनमाने तरीके से अपने करीबी प्रतिनिधियों को योजनाओं का लाभ देने और राशि आवंटन में भेदभाव करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर कई सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत भेजी है. जानकारी के अनुसार, योजनाओं के कार्यान्वयन व राशि वितरण को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं उप प्रमुख और प्रमुख के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है. उप प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, अस्ता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कौशल कुमार समेत अन्य सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), बीपीआरओ, जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर योजनाओं में कथित गड़बड़ी और बंदरबांट की शिकायत की है. पंचायत समिति सदस्य कौशल कुमार ने आरोप लगाया कि प्रमुख अपनी दबंगता का इस्तेमाल करते हुए अपने चहेते पंचायत समिति सदस्यों को करोड़ों रुपये की योजनाएं आवंटित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नारायणपुर पंचायत में लगभग चार करोड़ रुपये की योजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है. वहीं जैतपुर, कचहरिया, थरथरी और अस्ता पंचायत के कुछ क्षेत्रों को भी योजनाओं का लाभ दिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्ता भाग-9, थरथरी भाग-7 तथा नारायणपुर पूर्वी क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों के साथ राशि आवंटन में भेदभाव किया जा रहा है. इससे इन क्षेत्रों का विकास प्रभावित हो रहा है और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. पंचायत समिति सदस्यों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी क्षेत्रों में समान रूप से योजनाओं का वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है. पंचायत समिति सदस्य कौशल कुमार ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास योजनाएं नहीं दी जा रही हैं और सिर्फ कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा. अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और योजनाओं के बंटवारे को लेकर उठे विवाद का समाधान कैसे होता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel