[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ मोबाइलों पर गूंजा मौसम का अलर्ट, नालंदा समेत 3 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

मोबाइलों पर गूंजा मौसम का अलर्ट, नालंदा समेत 3 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

0
मोबाइलों पर गूंजा मौसम का अलर्ट, नालंदा समेत 3 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
मोबाइल पर आए मौसम विभाग की चेतावनी.


बिहारशरीफ से सुनील कुमार की रिपोर्ट

Biharsharif Weather News : गुरुवार सुबह 7:51 बजे बिहारशरीफ समेत नालंदा जिले के हजारों मोबाइल पर अचानक आपातकालीन मौसम चेतावनी (Emergency Alert) का संदेश आने लगा. अलर्ट मिलते ही लोगों में कौतूहल के साथ-साथ हल्की चिंता भी देखी गई. मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित संदेश में नालंदा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में अगले तीन घंटे के भीतर तेज आंधी, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई.

तेज गरज व बिजली चमक के साथ बारिश की संभावना

प्राप्त चेतावनी के अनुसार संबंधित जिलों के अधिकांश स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही तेज गरज, बिजली चमकने तथा बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम विभाग द्वारा जारी इस प्रकार के वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट को सीधे मोबाइल फोन पर भेजा जाता है ताकि लोग समय रहते सतर्क हो सकें और किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा से बचाव के उपाय कर सकें.

अलर्ट प्राप्त होने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा कीं और एक-दूसरे से जानकारी ली. कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र तथा बाजार जाने वाले लोगों ने मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतनी शुरू कर दी.

खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घर से न निकले बाहर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आंधी-तूफान और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे तथा बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए. किसानों और आम नागरिकों को भी सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.

राज्य के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होने के कारण गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.

Also Read : Biharsharif Weather : जानें जिले में आज का मौसम और महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर

Previous article 11 जून के Free Fire MAX Redeem Codes हुए रिलीज, फ्री में पाएं गन स्किन्स, इमोट्स समेत प्रीमियम आइटम्स
Next article सरकारी पूजा के बाद खुले बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के पट, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel