[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

0
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

बिंद . स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर टोला गांव के समीप बुधवार की दोपहर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बीस फुट गड्ढे में पलट गया. इस घटना में ट्रैक्टर चालक की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बिंद थाना को दी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला. मुतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी रामाशीष पासवान के (25 वर्षीय) पुत्र सुदय पासवान के रूप में की गई है. मृतक ट्रैक्टर लेकर मिट्टी लाने के लिए चुन्नुचक जा रहा था. तभी विशुनपुर टोला गांव के समीप अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गया. जिससेे दबकर तुरंत चालक की मौत हो गई. चालक अलीपुर चिमनी पर रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग पहुँच गए. चालक की मौत के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के एक तीन वर्षीय पुत्री व एक महीने का एक पुत्र भी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है. पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel