[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ गाड़ी से दबकर हुई चालक की मौत

गाड़ी से दबकर हुई चालक की मौत

0
गाड़ी से दबकर हुई चालक की मौत

बिंद (नालंदा).

बिंद थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के खंधा में एक हाइवा गाड़ी चालक की अपनी ही गाड़ी से दबकर मौत हो गयी. मृतक हाइवा चालक रहुई थाना के रामपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है. बताया जाता है कि चालक दरियापुर खंधा से मिट्टी लाने गया था. वहां पहुंचकर चालक अपनी गाड़ी को खेत में खड़ा कर गाड़ी के नीचे जाकर चेक करने लगा. इसी दौरान गाड़ी अपने आप नीचे की ओर ढुल गई व चालक की गाड़ी दबकर मौत हो गयी. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

अज्ञात वाहन के टक्कर से बुजुर्ग की मौत : नूरासराय.

थाना क्षेत्र के नारी मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर 85 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक बिंद थाना क्षेत्र के जखौर गांव निवासी शिव यादव है. मृतक के भांजा रामनंदन यादव ने बताया कि शिव यादव उनके घर किशुनपुर गांव आये हुए थे. आज दोपहर दाढ़ी बनाने नारी मोड़ के पास गये थे. उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे इनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद नूरासराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लायी है.

स्काॅर्पियो व बाइक में हुई सीधी टक्कर, तीन जख्मी : बिंद (नालंदा).

बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा एसएच 78 पर रामपुर मोड़ के समीप स्काॅर्पियो व बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गया. घायलों की पहचान रहुई थाने के सोनसा गांव निवासी गौतम पासवान के पुत्र आकाश कुमार, झमन पासवान के पुत्र सोनू कुमार व अर्जुन पासवान के पुत्र सुदर्शन पासवान है. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बिंद पीएचसी में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि सभी सोनसा से लालपुरा बारात में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान सरमेरा कि ओर से आ रहे स्काॅर्पियो से सीधी टक्कर हो गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel