[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नालंदा: पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची थाना, मारपीट व प्रताड़ना आरोप लगाया

नालंदा: पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची थाना, मारपीट व प्रताड़ना आरोप लगाया

0
नालंदा: पति ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी पहुंची थाना, मारपीट व प्रताड़ना आरोप लगाया
बिंद थाना .

Nalanda News : बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव में पति की दूसरी शादी को लेकर पारिवारिक विवाद गहरा गया है. इस मामले में पत्नी ज्योति देवी ने बिंद थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है.

महिला का आरोप है कि उसके पति शंकर राउत ने बीते 18 जून को दूसरी शादी कर ली, जबकि पहली शादी से उनके चार बच्चे हैं. पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था और उसे लगातार मारपीट, गाली-गलौज तथा मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था.

पति अक्सर करता था मारपीट

ज्योति देवी ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार के अन्य सदस्य भी इस मामले में शामिल हैं और दूसरी शादी कराने में उनकी भूमिका रही है. महिला ने कहा कि जीविका समूह से लिए गए कर्ज को लेकर भी पति अक्सर विवाद करता था और इसी बात पर मारपीट की जाती थी.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

दूसरी शादी के बाद अब चार बच्चों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई है, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है. घटना के बाद महिला ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

इस संबंध में बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: अपराधियों पर नवादा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 48 अभियुक्त सलाखों के पीछे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel