[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ निर्माण कार्यों में गुणवता और समय सीमा का पाबंदी सख्ती से लागू करने का निर्देश

निर्माण कार्यों में गुणवता और समय सीमा का पाबंदी सख्ती से लागू करने का निर्देश

0
निर्माण कार्यों में गुणवता और समय सीमा का पाबंदी सख्ती से लागू करने का निर्देश

शेखपुरा. डीएम शेखर आनंद ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं के कार्यों का औचक निरीक्षण किया. इसी दौरान शहर के गिरिहिंडा में निर्माणाधीन खेल भवन-सह-व्यायामशाला का स्थलीय जांच किया. उन्होंने निर्माण स्थल का बारीकी से अवलोकन किया और कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. निर्माण में केवल उच्च श्रेणी की सामग्रियों का ही उपयोग किया जाये. इसके पश्चात, उन्होंने भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे ऑडिटोरियम के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि हो रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती गयी या समयसीमा का उल्लंघन हुआ तो संबंधित संवेदकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. निरीक्षण के क्रम में डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नीमी पहुंचे. वहां उन्होंने स्कूल परिसर के सौंदर्यीकरण और कैंपस निर्माण के निर्देश दिए. बच्चों के स्वास्थ्य और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्कूल में एक ओपन जिम निर्माण कराने का भी आदेश दिया. स्कूल में पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से बातचीत की. उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ छात्रों को ससमय मिलना चाहिए. इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित थें, जिनमें जिला खेल पदाधिकारी, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता, विभाग, सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का अनिवार्य उपयोग. उसके साथ ही प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण भी करेंगे.

नीमी विद्यालय में ओपन जिम और सौंदर्यीकरण का आदेश

शेखोपुरसराय. डीएम शेखर आनंद ने बुधवार को शेखोपुरसराय के सेकेंडरी विद्यालय नीमी का दौरा कर विकास कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में ओपन जिम, कैंपस निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू कराने का आदेश दिया. डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिहार सरकार की छात्र-छात्राओं के लिए संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारा जाए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके. इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय पाण्डेय, शिक्षक रामशंकर कुमार सहित कई शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे. इसके उपरांत डीएम ने नीमी ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि इस स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग लेते हैं. साथ ही, इस मैदान से ग्रामीण प्रतिभाएं उभरकर राज्य स्तर तक अपनी पहचान बना रही हैं. ग्रामीणों ने डीएम से अनुरोध किया कि स्टेडियम का अधूरा निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाये, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा और अवसर मिल सके. डीएम ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जायेगा.

एसडीओ ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

शेखपुरा. एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बुधवार को शेखपुरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर छानबीन की. इस दौरान वह सदर अस्पताल में संचालित आधार निर्माण सेंटर पहुंचकर भी जान पड़ताल की. इसके साथ ही इमरजेंसी कक्ष, एक्सरे,अल्ट्रासाउंड, एसएनसीयू सहित अन्य वार्डों में पहुंचकर वहां मौजूद संसाधनों और चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति के सम्बन्ध में भी पूछताछ की. इस दौरान एसडीओ ने मरीजों से मिल रही सुविधाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी ली. एसडीओ के औचक निरीक्षण के क्रम में एडीएम डीई भी सदर अस्पताल पहुंचे और दोनों अधिकारियों के सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जांच पड़ताल की.अधिकारियों के औचक निरीक्षण में पहुंचने से कर्मियों के बीच हडकंप कायम रहा,

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel