[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ बिहार के कुमार हर्षित ने डीएनडी के धैर्य टंडेल को सीधे सेटों में 3-0 से हराया

बिहार के कुमार हर्षित ने डीएनडी के धैर्य टंडेल को सीधे सेटों में 3-0 से हराया

0
बिहार के कुमार हर्षित ने डीएनडी के धैर्य टंडेल को सीधे सेटों में 3-0 से हराया

प्रतिनिधि, राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हॉल में टेबल टेनिस के मुकाबले भी कम रोमांचक नहीं हैं. यहां तेजी, फुर्ती और मानसिक संतुलन की असली परीक्षा हो रही है. खिलाड़ी एक-एक पॉइंट के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. तेज स्मैश, सटीक सर्व और चालाकी भरे रिटर्न से मैचों में हर पल नया रोमांच देखने को मिल रहा है. दर्शक भी इस खेल की तकनीकी बारीकियों को समझते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं. टेबल टेनिस में एकाग्रता और तकनीक का प्रदर्शन : इंडोर हॉल में चल रहे टेबल टेनिस मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. युवा खिलाड़ियों की तेज रिफ्लेक्स, विविध सर्व और चतुराई भरे रिटर्न ने मुकाबलों को बेहद प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया है. खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और शारीरिक संतुलन काबिल-ए-तारीफ है. बालिका वर्ग टेबल टेनिस के पहले मुकाबले में हरियाणा के सानवी डर्गन को तमिलनाडु की हंसिनी एम ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. दूसरे मुकाबले में पश्चिम बंगाल की सयानी पांडा की विपक्ष खिलाड़ी दमन एंड दीव्स की अनुष्का चौहान अनुपस्थित होने के कारण, सयानी पांडा को वाॅक ओवर प्वाइंट के साथ अगले राउंड में भेज दिया गया. जबकि तीसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश की अवानी त्रिपाठी को महाराष्ट्र की काव्या भट्ट ने 3-2 से हराया. चौथे मुकाबले में नई दिल्ली की दिया ब्रह्माचर्य को महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक ने 3-2 से हराया. पांचवें मुकाबले में बिहार की निलांजना शर्मा को पश्चिम बंगाल की दिपानिता सहा ने सीधे सेटों में 3-0 से हराया. छठे मुकाबले में महाराष्ट्र की हार्डी पटेल को नई दिल्ली की वंशिका मुद्गल ने 3-1 से हराया. सातवें मुकाबले में उत्तराखंड की विदूषी धनाय को तमिलनाडु की नंदिनी बालाजी रीना ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. वहीं अगले राउंड में बालक वर्ग के पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल के देवराज भट्टाचार्य ने गोआ के आरोन फेरियाज को 3-1 से हरा दिया. दूसरे मुकाबले में तमिलनाडु के अभिनंद पीबी ने तेलंगाना के मिडेला अरुष रेड्डी को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. तीसरे मुकाबले में असम के प्रियानुज भट्टाचार्य ने हिमाचल प्रदेश के नमन भटनागर को सीधे सेटों में 3-0 से हराया. चौथे मुकाबले में मणिपुर के छेत्री मयुर सिंह सहगल ने कर्नाटक के वरुण कश्यप को 3-2 से हराया. पांचवें मुकाबले में तमिलनाडु के बालामुरूगण मुथु राजशेखरन ने पश्चिम बंगाल के पुनीत विश्वास को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. छठे मुकाबले में चंडीगढ़ के विशाल गर्ग ने महाराष्ट्र के विहान गवंद को सीधे सेटों में 3-0 से हराया. सातवें मुकाबले में बिहार के कुमार हर्षित ने डीएनडी के धैर्य टंडेल को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. जबकि आठवें मुकाबले में पश्चिम बंगाल के आशिक घोष के किसी कारणवश शामिल न होने के कारण महाराष्ट्र के कौशल चोपड़ा को वाॅक ओवर प्वाइंट देकर अगले राउंड में भेज दिया गया. बालिका वर्ग के सेकेंड राउंड में के पहले मुकाबले में महाराष्ट्र की सुक्रति शर्मा ने हरियाणा की सानवी डर्गन को 3-2 से हरा दिया. वहीं दूसरे मुकाबले में महाराष्ट्र की काव्या भट्ट के साथ डीएनडी की अनुष्का चौहान किसी कारण उपस्थित नहीं हो सकी. जिसके कारण काव्या भट्ट को वाॅक ओवर प्वाइंट देकर अगले राउंड में भेज दिया गया. तीसरे मुकाबले में पश्चिम बंगाल की सयानी पांडा ने उत्तर प्रदेश की अवानी त्रिपाठी को 3-2 से हरा दिया. चौथे मुकाबले में बिहार की निलांजना शर्मा को दिल्ली की दिया ब्रह्माचर्य ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. पांचवें मुकाबले में पश्चिम बंगाल की दिपनिता सहा को महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. छठे मुकाबले में उत्तराखंड की विदूषी धनाय को महाराष्ट्र की हार्डी पटेल ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. सातवें मुकाबले में दिल्ली कि वंशिका मुद्गल ने तमिलनाडु की नंदिनी बालाजी रीना को 3-1 से हराया. वहीं बालक वर्ग से सेकेंड राउंड के पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल के देवराज भट्टाचार्य को तमिलनाडु के अभिनंद पीबी ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. दूसरे मुकाबले में गोआ के आरोन फेरियाज को तेलंगाना के मिडेला अरुष रेड्डी ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. तीसरे मुकाबले में असम के प्रियानुज भट्टाचार्य ने कर्नाटक के वरुण कश्यप को सीधे सेटों में 3-0 से हराया. चौथे मुकाबले में मणिपुर के छेत्री मयुर सिंह सहगल को हिमाचल प्रदेश के नमन भटनागर ने 3-1 से हरा दिया. पांचवें मुकाबले में पश्चिम बंगाल के पुनीत विश्वास ने महाराष्ट्र के विहान गवंद को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। छठे मुकाबले में चंडीगढ़ के विशाल गर्ग को तमिलनाडु के बाला मुरूगन मुथु राजशेखरन ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. सातवें मुकाबले में दमन एंड दीव्स के धैर्य टंडेल को महाराष्ट्र के कौशल चोपड़ा ने सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया. वहीं आठवें और अंतिम टेबल टेनिस मुकाबले में बिहार के कुमार हर्षित के विरुद्ध पश्चिम बंगाल के औशिक घोष किसी कारणवश नहीं खेल पाये, जिसके लाभ के रूप में वाॅक ओवर प्वाइंट लेकर कुमार हर्षित अगले राउंड में क्वालीफाई कर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel