[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ सीएम आज आयेंगे राजगीर

सीएम आज आयेंगे राजगीर

0
सीएम आज आयेंगे राजगीर

राजगीऱ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शनिवार को राजगीर आएंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है. मुख्यमंत्री राजगीर – बिहारशरीफ मुख्य पथ में लम्बे अर्से से बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज, राज्य के पहले नवनिर्मित राजकीय खेल अकादमी और निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे. खेल अकादमी के नवनिर्मित भवनों, इंडोर और आउटडोर खेल मैदान आदि का निरीक्षण होना तय है। ज्ञात हो कि विश्व खेल दिवस के मौके पर राज्य के इस पहले खेल अकादमी का उद्घाटन होना तय है. अपुष्ट जानकारी के अनुसार हवाई अड्डा निर्माण के लिए चयनित स्थल का भी मुख्यमंत्री द्वारा मुआयना किया जा सकता है. खेल अकादमी और स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद उनके द्वारा राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में नालंदा जिला में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा किया जाना तय है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा द्वारा राजगीर के आरआईसीसी में शुक्रवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। उनके द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी हासिल की गयी. संबंधित पदाधिकारियों को डीएम द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया। सीएम से पहले डीएम के स्तर से सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात किये गये दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की गई है. बैठक में उनके द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री के कारकेड का रिहर्सल भी जिला प्रशासन द्वारा किया गया. सीएम सिक्योरिटी से जुड़े अधिकारी और कर्मी भी राजगीर पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री के राजगीर आगमन और भ्रमण के संभावित स्थलों पर पुलिस- प्रशासन की तैनाती बड़ी संख्या में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel