[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नींबू के लिए कर दी पीट पीटकर बच्चे की हत्या, गांव में बवाल, पुलिस कर रही कैंप

नींबू के लिए कर दी पीट पीटकर बच्चे की हत्या, गांव में बवाल, पुलिस कर रही कैंप

0
नींबू के लिए कर दी पीट पीटकर बच्चे की हत्या, गांव में बवाल, पुलिस कर रही कैंप

बिहारशरीफ/अस्थावां. अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरावा गांव में मंगलवार को एक मामूली नींबू बच्चे की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी़ घटना के बाद एक तरफ गांव में भय के साथ लोगों में आक्रोश व्याप्त है़ घटना के बाद घटनास्थल पर डीएम, एसपी, डीडीसी समेत वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर परिजनों से मिल कर घटना की जानकारी ले रहे हैं. एसपी भारत सोनी ने बताया की इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा और लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. घटना के बारे में बताया जाता है कि इस घटना के बाद दो समुदाय भीड़ गये. इस दौरान करीब आधे घंटे तक गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर रोड़ेबाजी और हंगामा हुआ. परिजनों ने बताया कि शुभम कुमार गोरे खान के घर में लगे नींबू के पेड़ से गिरे एक नींबू उठा लिया था़ इसी बात को लेकर गुस्साये गोरे खान के दो पुत्रों ने शुभम की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे शुभम कुमार की मौत हो गयी़ शुभम कुमार की मौत की खबर जैसे ही परिजन और ग्रामीणों को लगी, तो ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. रोड़ेबाजी की घटना में कई पुलिसकर्मी को चोटें भी आयी हैं. घटना की जानकारी मिलने पर कई डीएसपी, डीडीसी, एसडीएम एवं नालंदा जिले की कई थानों की पुलिस गांव में पहुंचकर कैंप कर रही है. गांव में पूरा तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने आरोपित के घर पर चढ़कर भी जमकर रोड़ेबाजी की है. हालांकि पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया है. ग्रामीण और पुलिस में जमकर मुठभेड़ हुआ है. घटना को देखते हुए फिलहाल एसपी, डीएसपी ,डीडीसी एवं कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन पर निर्दोष लोगों के ऊपर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया है. परिजनों और प्रत्यक्षदर्शी राबड़ी देवी ने बताया कि जब ग्रामीण विरोध कर रहे थे, तब मौके पुलिस पहुंची से और तीखी झड़प हुई. पुलिस ने स्थिति संभालने के बजाय महिलाओं और ग्रामीणों पर लाठियां चलाईं और उनके साथ मारपीट की. घटना के बाद पूरे सकरावा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. कई थानों की पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. सदर डीएसपी नुरुल हक खुद गांव में कैंप कर रहे हैं और ग्रामीणों को शांत कराने में लगे हुए हैं. शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. इस घटना में 12 वर्षीय बच्चे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान राजकुमार पासवान के पुत्र के रूप में हुई है, जिसे गांव के लोग प्यार से ‘झगड़ू’ कहकर बुलाते थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर गांव में अन्य बच्चों के साथ कंचे खेल रहा था. इसी दौरान पास के पेड़ से एक काजी नींबू नीचे गिरा, जिसे बच्चे ने उठा लिया. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गोरे खान के दो पुत्रों ने शुभम पर लाठियों से हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपित ने इतनी बेरहमी से हमला किया कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट लग गयी और उसका ब्रेन तक फट गया. घायल हालत में परिजन उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ लेकर भागे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी. बच्चे की मौत की खबर गांव में फैलते ही माहौल गम और गुस्से में बदल गया. ग्रामीण इंसाफ की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये और आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel