[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ सेल्फ स्टडी के दम पर राजस्व अधिकारी बने नालंदा के जयशंकर कुमार, चौथे प्रयास में मिली सफलता

सेल्फ स्टडी के दम पर राजस्व अधिकारी बने नालंदा के जयशंकर कुमार, चौथे प्रयास में मिली सफलता

0
सेल्फ स्टडी के दम पर राजस्व अधिकारी बने नालंदा के जयशंकर कुमार, चौथे प्रयास में मिली सफलता
कुंदन कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में मारी बाजी। फोटो- प्रभात खबर

नालंदा के हिलसा से संतोष कुमार की रिपोर्ट
BPSC Success Story: नालंदा जिले के हिलसा नगर परिषद् क्षेत्र के कुसुम कॉलोनी निवासी कुन्दन कुमार ने 70वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा (BPSC 70th Result) में सफलता हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है. कुन्दन कुमार को परीक्षा में 174वीं रैंक मिली है और उनकी नियुक्ति बिहार प्रशासनिक सेवा के वरीय उप समाहर्ता ऑफिसर के पद पर होगी.

कुन्दन कुमार के पिता जयप्रकाश कुमार किसान हैं जबकि माता कुमारी अनुपम सिंहा सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नर्स हैं. कुन्दन कुमार के छोटे भाई नन्दन कुमार वर्तमान में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड में साइंटिस्ट के रूप में कार्यरत हैं और बड़ी बहन गुंजन सिंहा शेखपुरा जिले के बरबीघा में BPSC शिक्षक हैं.

माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय

कुन्दन कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई बहन और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है. उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा हिलसा में हुई है. मैट्रिक की पढ़ाई के लिए उन्होंने प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल जहानाबाद में दाखिला लिया और वर्ष 2012 में परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद इंटर की पढ़ाई पटना स्थित दिल्ली मॉडल हाई स्कूल विद्यालय से की और 2014 में परीक्षा पास की.

IIT धनबाद से की है इंजीनियरिंग

स्नातक की पढ़ाई कुन्दन ने IIT (ISM), धनबाद से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विषय से 2019 में पूरी की. स्नातक के बाद उन्होंने एक साल तक जेईई के फिजिक्स के शिक्षक के रूप में काम किया था. उसके बाद उन्होंने बीपीएससी की तैयारी शुरू की और बेहतरीन रैंक 174 के साथ सफलता हासिल कर ली.

कॉलोनी और शहर में खुशी की लहर

कुंदन कुमार की इस उपलब्धि से कुसुम कॉलोनी और हिलसा नगर परिषद् क्षेत्र में खुशी का माहौल है. उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. शहर के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Also Read: स्टेशन मास्टर का बेटा बना प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीवान के लाल ने बताया कैसे की BPSC की तैयारी

Previous article महानंदा के रौद्र रूप से बलिया बेलौन में बाढ़ का खतरा: परवल की फसल डूबी, कई गांवों में तेज हुआ नदी का कटाव
Next article रेस्टोरेंट में बैठते ही सबसे पहले पानी का ग्लास क्यों दिया जाता है? जानिए इसके पीछे का साइकोलॉजिकल गेम
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel