[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नालंदा में बिजली चोरी रोकने को छापेमारी तेज, चोरी से बिजली जलाने वालों पर लाखों का जुर्माना

नालंदा में बिजली चोरी रोकने को छापेमारी तेज, चोरी से बिजली जलाने वालों पर लाखों का जुर्माना

0
नालंदा में बिजली चोरी रोकने को छापेमारी तेज, चोरी से बिजली जलाने वालों पर लाखों का जुर्माना
जब्त बिजली मीटर की तस्वीर

नालंदा (बिहारशरीफ) से मुकुल की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र में चोरी से बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बिजली चोरी करते पकड़े जाने वाले लोगों पर एक लाख बीस हजार तीन सौ नौ रुपया का जुर्माना लगाने के साथ-साथ एफआइआर भी दर्ज करायी जा रही है. बिजली चोरी रोकने को लेकर कनीय विधुत अभियंता कुमारी स्वेता सिन्हा, मानव बल मुकेश कुमार अकेला, शिवनाथ राम व संतोष कुमार के साथ टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान के तहत टीम सबसे पहले जक्की गांव पहुंची जहां जांच के दौरान कमला देवी मीटर से पहले तार काटकर अन्य तार जोड़कर विधुत चोरी करते पकड़ा गया. इनपर कुल नौ हजार पाँच सौ आठ रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया.

मीटर बायपास कर जला रहे थे बिजली, विभाग ने लगाया भारी जुर्माना

नीतीश कुमार मीटर के समीप अन्य तार जोड़कर बायपास कर विधुत ऊर्जा का अबैध उपयोग करते पकड़ा गया. इनपर कुल 23,526 रुपया का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया. जयराम माँझी पोल के तार में टोका लगाकर विद्युत का अबैध उपयोग किया जा रहा था. इनपर 8,999 रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया. दुल्ली माँझी टोका लगाकर विद्युत का अवैध उपयोग करते पकड़ा गया. इनपर 8,999 रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया. राजाराम माँझी पोल से टोका लगाकर विद्युत का उपयोग किया जा रहा था. इनपर 8,899 रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया. फेकन माँझी के यहाँ जाँच करने पर पाया कि बिजली पोल पर से अवैध टोका लगाकर विद्युत की चोरी की जा रही है. इनपर नौ हजार आठ सौ उन्नासी रुपए का जुर्माना लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया. इसी तरह मकनपुर गाँव में कृष्ण मुरारी सिंह को मीटर बायपास कर विद्युत ऊर्जा का अवैध उपयोग करते पकड़ा. इनपर 19,464 रुपये का जुर्माना लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया. अरुण सिंह पोल से एक अन्य तार खींचकर विद्युत का अवैध उपयोग किया जा रहा था. इनपर 11,892 रुपये का जुर्माना लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया. इसी तरह बकरा गाँव निवासी साधु केवट मीटर बायपास कर विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था. इनपर 12,301 का जुर्माना लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया. कविता देवी पोल से एक अन्य तार खींचकर अवैध विद्युत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था. इनपर 7,142 रुपया का जुर्माना लगाकर बिंद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.

Also Read : सीवान में पिता की लाश पोखरे से मिली, देखने पहुंची बेटी की करंट लगने से मौत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel