[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नालंदा में सड़क जाम और जलजमाव से निपटने की तैयारी, ई-रिक्शा रूट से अतिक्रमण तक बनेगा एक्शन प्लान

नालंदा में सड़क जाम और जलजमाव से निपटने की तैयारी, ई-रिक्शा रूट से अतिक्रमण तक बनेगा एक्शन प्लान

0
नालंदा में सड़क जाम और जलजमाव से निपटने की तैयारी, ई-रिक्शा रूट से अतिक्रमण तक बनेगा एक्शन प्लान
समीक्षा बैठक में शामिल डीएम उदिता सिंह,एसपी भारत सोनी और अन्य

Bihar Sharif News : नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में लगातार बढ़ती सड़क जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. गुरुवार को डीएम उदिता सिंह और एसपी भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक में बरसात के मौसम के दौरान संभावित शहरी बाढ़ (अर्बन फ्लडिंग), जलजमाव, यातायात बाधित होने की आशंका तथा बिहारशरीफ शहर में बढ़ते सड़क जाम के स्थायी समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

बैठक में डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान आम लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें.

Nalanda News : ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट

बैठक में शहर में अनियंत्रित रूप से चल रहे ई-रिक्शा को सड़क जाम का सबसे प्रमुख कारण माना गया. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ई-रिक्शा का परिचालन केवल निर्धारित रूट पर ही कराया जाए. इसके लिए रूट निर्धारण, मार्गों का चिन्हांकन तथा नियमित निगरानी की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे.

संवेदनशील क्षेत्रों में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

इसके साथ ही प्रशासन ने रामचंद्रपुर, मछली मंडी, मामू-भगिना मोड़, अंबेर चौक, हॉस्पिटल मोड़ तथा भैंसासुर मोड़ को शहर के सबसे अधिक जाम प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्र (हॉटस्पॉट) के रूप में चिह्नित किया है. इन स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों से कहा गया कि सड़क की पूरी चौड़ाई यातायात के लिए उपलब्ध कराई जाए, जिससे वाहनों की आवाजाही में कोई बाधा न आए.

E Rickshaw Route Bihar Sharif : दो पालियों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जाम प्रभावित हॉटस्पॉट पर दो शिफ्ट में होमगार्ड एवं पुलिस कांस्टेबल की प्रतिनियुक्ति करने का बड़ा निर्णय लिया गया. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इन स्थानों पर नियमित निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल यातायात को नियंत्रित किया जाए. बैठक में भागनबीघा–नूरसराय–चंडी मार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए. प्रशासन का मानना है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी आएगी.

निजी क्लीनिकों के लिए बनेगी पार्किंग व्यवस्था

डीएम ने भैंसासुर से समाहरणालय और एतवारी बाजार क्षेत्र में संचालित निजी क्लीनिकों एवं चिकित्सकों के साथ बैठक कर उनके यहां आने वाले मरीजों के वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग भी जाम का एक बड़ा कारण है. इसलिए वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था विकसित कर सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए.

इसके अतिरिक्त, खंदकपर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैफिक को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए डिवाइडर निर्माण कराने का भी निर्देश दिया गया.

सुगम यातायात के लिए निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी निर्णयों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बिहारशरीफ शहर के लोगों को सुगम और बाधारहित यातायात सुविधा मिल सके. इस बैठक में नगर निगम, पुलिस प्रशासन, यातायात शाखा तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : नालंदा में 11.77 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, वन विभाग का हरित अभियान शुरू, वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने की तैयारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel