[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नालंदा में नीतीश कुमार ने शांतामणि पेपर मिल्स की दूसरी उत्पादन इकाई का किया उद्घाटन, नालंदा दौरे पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

नालंदा में नीतीश कुमार ने शांतामणि पेपर मिल्स की दूसरी उत्पादन इकाई का किया उद्घाटन, नालंदा दौरे पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

0
नालंदा में नीतीश कुमार ने शांतामणि पेपर मिल्स की दूसरी उत्पादन इकाई का किया उद्घाटन, नालंदा दौरे पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
शांतामणि पेपर मिल्स पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar Sharif News : पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार को नूरसराय प्रखंड के डोईया स्थित शांतामणि पेपर मिल्स पहुंच कर दूसरी उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया. पूर्व मुख्यमंत्री के नालंदा आगमन पर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने उनका स्वागत किया. पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

नीतीश कुमार ने नई उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद नीतीश कुमार ने लगभग 10 मिनट तक मिल परिसर का निरीक्षण किया और नई उत्पादन इकाई की कार्यप्रणाली की जानकारी ली. कार्यक्रम के समापन के बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए. संचालक अनिल कुमार ने बताया कि शांतामणि पेपर मिल्स एलएलपी आज बिहार की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में अपनी अलग पहचान बना चुकी है.

1990 में छोटे स्तर से शुरू हुआ उद्योग, आज ‘डबल वायर तकनीक’ से बना पहचान

श्री कुमार ने कहा कि के लंबे संघर्ष के बाद  1990 में छोटे स्तर से शुरू हुआ यह उद्योग आज अत्याधुनिक ‘डबल वायर तकनीक’ के साथ पैकेजिंग उद्योग में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है. उन्होंने कहा कि संस्थान में दूसरी उत्पादन इकाई के शुरू होने से उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. साथ ही ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में भी यह इकाई उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी.

300 से अधिक परिवारों की आजीविका का आधार बनी शांतामणि पेपर मिल्स

वर्तमान में यह मिल 300 से अधिक परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. श्री कुमार का  मानना है कि शांतामणि पेपर मिल्स नालंदा के युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बन चुकी है और आने वाले समय में यह क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी.

श्रवण कुमार, कौशलेंद्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए

इस अवसर पर  ग्रामीण विकास एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार तथा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

Also Read : शेखपुरा में B.Tech छात्र हंसराज उर्फ राजा शनिवार से लापता, परिजनों में अनहोनी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel