[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ इस्लामपुर लूटकांड का 30 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी दबोचे गए, लूटी गई बाइक व पल्सर भी बरामद

इस्लामपुर लूटकांड का 30 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी दबोचे गए, लूटी गई बाइक व पल्सर भी बरामद

0
इस्लामपुर लूटकांड का 30 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी दबोचे गए, लूटी गई बाइक व पल्सर भी बरामद
पुलिस की गिरफ्त में अधिकारी

नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह
Bihar Sharif News : जिले की इस्लामपुर पुलिस ने लूट की एक बड़ी घटना का महज 30 घंटे में सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने लूट में इस्तेमाल पल्सर बाइक और लूटी गई बाइक बरामद करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. घटना 21/22 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है. इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोबिल पार नदी पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दो लोगों से हथियार का भय दिखाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल और सोने का लॉकेट लूट लिया था.

तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर लूटकांड का त्वरित उद्भेदन

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर हिलसा-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 घंटे के अंदर कांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक BR21AK-9182 और लूटी गई बाइक BR21AE-2736 बरामद कर ली. साथ ही घटना में शामिल दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अपराधी की सूची

  1. नेपाल कुमार, 20 वर्ष, पिता कल्लू राम, ग्राम बेतौली, थाना हुलासगंज, जहानाबाद
  2. दीपु कुमार, 21 वर्ष, पिता अशोक यादव, ग्राम खेदनविगहा, थाना इस्लामपुर, नालंदा

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी

दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पूछताछ में मिले सुराग पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. दोनों का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है. छापामारी दल में शामिल थे: थानाध्यक्ष रणविजय कुमार, पु०अ०नि० अरूण कुमार यादव, पु०अ०नि० अरूण कुमार राय और इस्लामपुर थाना के सशस्त्र बल.

Also Read : नालंदा प्रशासन में सात वर्षों से सामूहिक तबादला नहीं, कर्मचारियों के एक ही जगह तैनात रहने से बढ़ी गड़बड़ी की आशंका, पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel