[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ झुनकिया बाबा मंदिर घटना में SIT की कार्रवाई तेज, आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

झुनकिया बाबा मंदिर घटना में SIT की कार्रवाई तेज, आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

0
झुनकिया बाबा मंदिर घटना में SIT की कार्रवाई तेज, आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय की तस्वीर

नालंदा (बिहारशरीफ) से सुनील कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : राजगीर थाना कांड संख्या 411/26 एवं 412/26 में पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबिश का असर दिखने लगा है. झुनकिया बाबा मंदिर परिसर के निकट हुई चर्चित घटना के मामले में एक और आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच के लिए गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) लगातार छापेमारी कर रही है और अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान, अबतक चार गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया. जांच के दौरान पहले एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

शेष आरोपियों की तलाश तेज

इसी क्रम में पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण मंगलवार को मामले के आरोपी रामजन्म कुमार (45 वर्ष), पिता स्व. अर्जुन सिंह, निवासी पहेसा थाना शेखोपुरसराय, जिला शेखपुरा ने नालंदा व्यवहार न्यायालय, बिहारशरीफ में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के अनुसार इस घटना में कुल आठ लोगों की पहचान की जा चुकी है. इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. एक अन्य आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट प्राप्त कर लिया गया है तथा शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस का दावा, सभी आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि झुनकिया बाबा मंदिर परिसर के निकट हुई इस घटना में दो युवकों की मौत के बाद मामला काफी चर्चा में आया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित कर जांच तेज कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read : बिहारशरीफ में बिजली एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो गैराज संचालकों पर 6.75 लाख का जुर्माना

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel