हिलसा-एकंगरसराय मार्ग पर युवक को मारी गोली, प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर

यह खबर वेबसाइट के लिए है हिलसा-एकंगरसराय पथ पर युवक को गोली लगी, पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस नालंदा के हिलसा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

By SANTOSH KUMAR | July 5, 2026 11:58 AM

Bihar Sharif News : हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक युवक को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हिलसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

घायल युवक की हुई पहचान, पूछताछ जारी

घायल की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र उदय कुमार के रूप में हुई है. घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. सूचना मिलते ही हिलसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा साक्ष्य जुटाने में लगी है.

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने रविवार सुबह बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. गोली लगने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

Also Read : गया जी में आयोजित कार्यक्रम में न्याय व्यवस्था सुधार पर गंभीर चर्चा, न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह बोले-पुलिस जांच प्रणाली को और प्रभावी बनाना जरूरी