[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नालंदा: दो दिनों से हो रही थी बहु से लड़ाई, आज नाले के पास मिला ससुर का शव

नालंदा: दो दिनों से हो रही थी बहु से लड़ाई, आज नाले के पास मिला ससुर का शव

0
नालंदा: दो दिनों से हो रही थी बहु से लड़ाई, आज नाले के पास मिला ससुर का शव
शोकाकुल परिजनों की तस्वीर

Bihar Sharif News : नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुरानी थाना के समीप नवनिर्मित नाले के किनारे 60 वर्षीय बुजुर्ग जीतन महतो का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक दीपनगर बाजार निवासी स्वर्गीय गनौरी महतो के पुत्र बताए गए हैं. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नाले के किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई. परिजनों का आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है.

घर से 500 मीटर दूर मिला जीतन महतो का शव

मृतक के भतीजे रविशंकर ने बताया कि शव का चेहरा सूजा हुआ था और मुंह से खून निकल रहा था. डीएसपी राम दुलार प्रसाद ने बताया कि पिछले दो दिनों से घर में बहू स्वाति कुमारी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था. उनका आरोप है कि समझौता कराने पहुंचे लोगों और बहू के पिता की ओर से जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. जीतन महतो गुरुवार रात करीब आठ बजे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. शुक्रवार को उनका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर नाले के किनारे मिला. घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार और विधि-व्यवस्था डीएसपी राम दुलार प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

हत्या या हादसा? हर एंगल से जांच में जुटी दीपनगर पुलिस

साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. डीएसपी राम दुलार प्रसाद ने बताया कि पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है. परिजनों ने आपसी पारिवारिक विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

Also Read : बोधगया कन्वेंशन सेंटर कार्यक्रम के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने लागू की पाबंदियां

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel