[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ बिहारशरीफ में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज, 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए

बिहारशरीफ में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज, 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए

0
बिहारशरीफ में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी तेज, 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए
प्रतीकात्मक तस्वीर

नालंदा (बिहारशरीफ) से कुमार उज्ज्वलानंद गिरी की रिपोर्ट
Bihar Police Recruitment Exam : बिहारशरीफ जिले के 18 परीक्षा केन्द्रों पर बुधवार 24 जून को केंद्रीय चयन पर्षद की तृतीय चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. केंद्रीय चयन पर्षद के निर्देशानुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा की तैयारी की जा रही है. पूर्व में जो चरणों की सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन जिले में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न किया जा चुका है.

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित, 12,942 अभ्यर्थी होंगे शामिल

इस परीक्षा का आयोजन 1:30 घंटे की दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. प्रथम शिफ्ट की परीक्षा 10:00 बजे पूर्वाह्न से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक एवं द्वितीय शिफ्ट की परीक्षा आधे घंटे के अंतराल पर 12:00 बजे मध्याह्न से 1:30 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पूर्व तक ही परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया जाएगा. परीक्षा में लगभग 12942 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थियों को कड़ी तलाशी तथा चेहरा एवं थम्ब इम्प्रेशन मिलान के बाद परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को अपने साथ मोबाइल, घड़ी अथवा कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चीट- पुर्जे अथवा आपत्तिजनक सामग्री आदि के साथ परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. एनटीए के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के द्वारा परीक्षा की सभी तैयारियां की जा रही है.

कड़ी निगरानी में आयोजित होगी परीक्षा

जिला प्रशासन के द्वारा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है. सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के सख्त इन्तजाम किए जा रहे हैं. इसी प्रकार सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी काम किया जा रहा है. सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ साथ गश्ती दल दंडाधिकारी तथा वरीय पदाधिकारी उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए जायेंगे.

जिले के इन केन्द्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र का नाम ———— अभ्यर्थियों की संख्या

रोजमेरी लैंड स्कूल रांची रोड ———- 600

मॉडल मिडिल स्कूल भैंसासुर ————624

एसपीएम कॉलेज बिहार शरीफ ———– 1176

कैरियर पब्लिक स्कूल रांची रोड बिहारशरीफ ——-744

पीएम श्री आदर्श प्लस टू विद्यालय,बिहारशरीफ——600

कैंब्रिज स्कूल पहड़पुरा ,बिहारशरीफ ————- 600

डैफोडिल पब्लिक स्कूल मंगला स्थान ————-672

पीएमएस कॉलेज पहड़पुरा, बिहारशरीफ———–1080

सोगरा हाई स्कूल बिहार शरीफ ————-576

सरस्वती पब्लिक स्कूल लोहड़ी, सलेमपुर———-1080

पीसीपी इंटर कॉलेज, डॉ अर्जुन नगर ———— 528

गर्ल्स मिडिल स्कूल कमरुद्दीनगंज बिहारशरीफ———600

एसएस गर्ल्स प्लस टू स्कूल बिहार शरीफ ———–576

आरपीएस स्कूल कचहरी रोड, बिहारशरीफ ——— 984

जवाहर कन्या प्लस टू विद्यालय झींगनगर ———–528

सदर अलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल बिहारशरीफ ——- 1008

गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल सोहसराय———–528

केएसटी कॉलेज सलेमपुर, सोहसराय ————— 438

Also Read : प्रिंस यादव को हिलसा में दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की उठाई गई मांग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel