[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ बारा बिगहा के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

बारा बिगहा के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

0
बारा बिगहा के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का लिया निर्णय

हिलसा. प्रखंड क्षेत्र के बारा पंचायत के बारा बिगहा गाँव के लोगों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. यहां के लोग बरसात के मौसम में बाजार जाने के लिए कीचड़ में चलने को मजबूर रहते है. यहाँ के लोग कच्ची अलंग से आवा गमन करते हैं. यहाँ की आधी से ज्यादा आबादी को पक्की सड़क पर जाने के लिए बरसात में कीचड़ का ही सहारा लेना पड़ता है. यह कच्ची अलंग की लम्बाई मात्र 600 मीटर है. ग्रामीणों को चैनपुर-रघुनाथपुर पक्की सड़क पर पहुंचने के लिए इसी अलंग का सहारा लेना पड़ता है. बताया जाता है कि इस अलंग को पक्की सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा दर्जनों बार जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी से गुहार लगाई गई. लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका. ग्रामीणों का कहना है कि जब भी चुनाव आता है तब जनप्रतिनिधियों के द्वारा आश्वासन दिया जाता है. लेकिन चुनाव के बाद न ही कोई जनप्रतिनिधि मिलने आते है और न समस्या का समाधान होता है. पिछले 19 वर्षों से यहाँ की जनता अपने आप को ठगी हुई महसूस कर रही है. इससे तंग आकर आम ग्रामीण जनता ने निर्णय लिया है कि रोड नही तो वोट नही. विरोध जताने वालो में अखिलेश कुमार ,बिरजू पाल , हरिनारायण, चंदन कुमार , धर्मपाल,अरुण कुमार, अविनाश कुमार,अवध नारायन पाल, चंद्रिका पाल,मनोज पाल, राजेश पाल,संजय पाल, अनिल पाल,धर्मवीर कुमार,रामप्रीत जमादार,विजय, बैजू कुमार,शिशुपाल,बालाजी, रंजन,कुंदन,सोनू,राजू,दिनेश मिस्त्री एवं अन्य ग्रामीण शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel