[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ नामांकन की डेटलाइन बढ़ी, बिहार खेल विश्वविद्यालय में 15 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नामांकन की डेटलाइन बढ़ी, बिहार खेल विश्वविद्यालय में 15 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

0
नामांकन की डेटलाइन बढ़ी, बिहार खेल विश्वविद्यालय में 15 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

राजगीर. बिहार खेल विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2026-27 के लिए शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 15 मई 2026 कर दी गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकें. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डाॅ निशिकांत तिवारी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पहले 30 अप्रैल तक ही नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी. उसे बढ़कर कब 15 मई कर दी गयी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चार वर्षीय (8 सेमेस्टर) शारीरिक शिक्षा एवं खेल में स्नातक (बीपीइएस) पाठ्यक्रम में कुल 50 सीटें निर्धारित हैं. डाॅ तिवारी ने बताया कि इसके अलावा, एक वर्षीय (2 सेमेस्टर) खेल प्रशिक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएससी) में कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं. इसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल हैं. प्रत्येक खेल में 20-20 सीटें निर्धारित की गयी हैं. वहीं, खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएसएम) पाठ्यक्रम के लिए 20 सीटें तय की गयी हैं. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पीजीडीएससी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप संचालित किया जा रहा है. यह देश के अन्य प्रतिष्ठित खेल संस्थानों के समकक्ष है. इस संबंध में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान सहित अन्य संस्थानों का उल्लेख किया गया है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bsur.bihar.gov.in पर जाकर एडमिशन लिंक के अंतर्गत ऑनलाइन अप्लाइ विकल्प के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. पात्रता, शुल्क, चयन प्रक्रिया एवं नामांकन से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जो अभ्यर्थी अभी अर्हता परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं. नामांकन के समय आवश्यक प्रमाण पत्र उन्हें प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. नामांकन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक दिये गये मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel