चलाया गया जागरूकता अभियान
बेटी बचाओ देश बचाओ न्याय यात्रा के तहत जोगीपुर मोड़ के पास नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया.
By SANTOSH KUMAR SINGH |
February 4, 2026 9:04 PM
हिलसा. बेटी बचाओ देश बचाओ न्याय यात्रा के तहत जोगीपुर मोड़ के पास नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. सभा में सैकड़ों महिलाओं, छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया. अध्यक्षता माले प्रखंड सचिव अरुण यादव ने की. सभा को संबोधित करते हुए आइसा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि सरकार के दावों के बावजूद महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं. उन्होंने शंभू हॉस्टल की घटना सहित कई जिलों में हो रही हिंसक घटनाओं का जिक्र किया. वक्ताओं ने महिलाओं और युवाओं से एकजुट होकर आंदोलन तेज करने की अपील की. सभा में प्रीति कुमारी, सोहिल गुप्ता, रीता बर्णवाल, कुमार दिव्यम, प्रिया, सुरेंद्र राम, दिनेश कुमार यादव, संजय पासवान, चुन्नू चंद्रवंशी और शिव शंकर प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
...
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:00 AM
July 7, 2026 6:00 AM
July 6, 2026 9:46 PM
July 6, 2026 7:14 PM
July 6, 2026 7:40 PM
July 6, 2026 7:00 PM
July 6, 2026 4:38 PM
July 6, 2026 3:10 PM
July 6, 2026 1:17 PM
July 6, 2026 1:29 PM
