[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ युवा कलाकारों के लिए जिले में खुलेंगे आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र

युवा कलाकारों के लिए जिले में खुलेंगे आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र

0
युवा कलाकारों के लिए जिले में खुलेंगे आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र

बिहारशरीफ. स्थानीय नवोदित कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए जिले में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खुलेंगे. बिहार की गौरवशाली कला, संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन व विकास के लिए नालंदा में भी आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोला जायेगा. आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से जिले के नवोदित व युवा कलाकारों को योग्य शिक्षकों द्वारा शास्त्रीय नृत्य, संगीत, वाद्य यंत्र व अन्य से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. ताकि भविष्य में भी सही सांस्कृतिक परंपरा में दक्ष कलाकार राज्य को मिलते रहें. बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग यह केंद्र राज्य के सभी 38 जिलों में खोलेगा. विभाग ने इसके लिए अगले दो वर्षों में होनेवाले खर्च के लिए राशि की स्वीकृति भी दे दी है. साथ ही जिला स्तर पर कला, संस्कृति विभाग का पदाधिकारी भी बहाल कर दिये हैं. फिलहाल जिले में योगदान देने वाले कला व संस्कृति पदाधिकारी शालिनी प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी के प्रभार में हैं. वर्तमान में जिले में विभिन्न कला के कई अपनी-अपनी संस्था चला रहे हैं. कोई गायन, कोई वादन, तो कोई नृत्य की शिक्षा दे रहे हैं. नृत्य की शिक्षा देनेवाले भी अलग-अलग निजी स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र चला रहे हैं, लेकिन भरतनाट्यम, शास्त्रीय नृत्य समेत फिल्मी गीतों पर नृत्य की कोई ट्रेनिंग सेंटर नहीं है. आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खुलने से नवोदित कलाकारों को एक ही जगह गीत, संगीत, नृत्य आदि का प्रशिक्षण मिल सकेगा. चार शिक्षकों का होगा नियोजन जिले में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए प्रत्येक 3000 वर्गफीट का मकान किराया पर लिया जायेगा. प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र के लिए चार शिक्षकों का नियोजन आउटसोर्सिंग के माध्यम से किया जायेगा. योजना का प्रारंभ वित्तीय वर्ष 2024-25 से किया जायेगा और वित्तीय वर्ष 2025-26 व 2026-27 तक कार्यान्वयन कराया जायेगा. समीक्षा के बाद इस योजना को आगे के वित्तीय वर्षों के लिए विस्तारित किया जायेगा. केंद्र खोलने की मिल चुकी है स्वीकृति केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर सात मार्च 2024 को हुई राज्यस्तरीय बैठक में लोक वित्त समिति द्वारा स्वीकृति के लिए अनुशंसा कर दी गयी है. प्रस्ताव पर 15 मार्च 2024 को मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृति मिल चुकी है. क्या कहते हैं अधिकारी- आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोलने की विभागीय सूचना है. जिलास्तर पर आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जल्द ही मानक के अनुसार आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के लिए भवन का चयन कार्य शुरू किया जाएगा. -शालिनी प्रकाश, जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी, नालंदा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel