[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ भूमि अर्जन की समस्या का करें निदान

भूमि अर्जन की समस्या का करें निदान

0
भूमि अर्जन की समस्या का करें निदान

बिहारशरीफ. जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला भू-अर्जन शाखा से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के विभिन्न अंचलों में चल रही भू-अर्जन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. डीएम ने मैप से हसनपुर से राजगीर अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी मोड़ तक एनएच-82 को 2 लेन से 4 लेन में परिवर्तित करने का कार्य. एनएच-30ए से लच्छुविगहा तक 2.75 कि.मी. पथ सुदृढ़ीकरण. हिलसा बाइपास. अशोक धाम से सरमेरा तक तटबंध-सह-कालीकृत सड़क निर्माण के लिए बल्लेपुर, प्यारेपुर, ससौर, ईसुआ, चेरो (सरमेरा अंचल) स्थल का अवलोकन किया. नूरसराय–अहियापुर–सिलाव होते हुए सालेपुर से राजगीर तक एनएच-82 को चार लेन में विकसित करना. एकंगसराय के मुजाहिजदपुर रेलवे लाइन आदि की जानकारी विस्तार से ली. समीक्षा बैठक के दौरान डीएम कुंदन कुमार ने भू-अर्जन से संबंधित सभी चिन्हित स्थलों का अवलोकन मैप के माध्यम से किया. उन्होंने कार्य की प्रगति की गंभीरता से समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं. जिन स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबित है, वहां त्वरित कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया.

उपस्थित पदाधिकारी

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (बिहारशरीफ), एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य परियोजनाएं एवं संबंधित भू-अर्जन विवरण

एनएच-82 चौड़ीकरण (राजगीर वाईपास)

स्थान: मौजा – नीमा, ठेरा, पिलखी (राजगीर अंचल)

रकवा: 3.7601 एकड़

हिलसा वाईपास (पूर्वी) सड़क निर्माण

स्थान: मौजा – गुलनी एवं मई (हिलसा अंचल)

रकवा: 7.0635 एकड़

विवरण: दो आरओबी सहित 7.0718 कि.मी. लंबा पथ निर्माण।

समघाट से लच्छुविगहा रेलवे क्रॉसिंग पथ चौड़ीकरण

स्थान: लोदीपुर, मोहीद्दीनपुर, मानसिंहपुर, रामपुर (नगरनौसा अंचल)

रकवा: 9.7034 एकड़

स्थान: बल्लेपुर, प्यारेपुर, ससौर, ईसुआ, चेरो (सरमेरा अंचल)

रकवा: 49.415 एकड़

विवरण: नदी/नालों पर पुल, कलभर्ट के साथ तटबंध सड़क निर्माण।

नूरसराय से सिलाव पथ चौड़ीकरण

स्थान: अंधन्ना (नूरसराय अंचल)

रकवा: 10.0745 एकड़

विवरण: बेगमपुर होते हुए सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य।

एमएमजीएसवाई योजना अंतर्गत पथ निर्माण

स्थान: चौराई, मुजाहिदपुर (एकंगरसराय अंचल)

रकवा: 1.4375 एकड़

विवरण: मुजाहिदपुर रेलवे लाइन से पालीपर तक सड़क निर्माण।

चंडी पावर ग्रिड निर्माण

स्थान: दयालपुर (चंडी अंचल)

रकवा: 0.34875 एकड़

विवरण: 132/33 के.वी. पावर ग्रिड निर्माण।

बौद्ध सर्किट सड़क निर्माण (चार लेन)

स्थान: चंडी, नूरसराय, वेन, सिलाव, राजगीर अंचल (कुल 24 मौजा)

रकवा: 309.5904 एकड़

विवरण: नूरसराय–अहियापुर–सिलाव होते हुए सालेपुर से राजगीर तक NH-82 को चार लेन में विकसित करना।

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन निर्माण

स्थान: कराय थाना नं. 34 (करायपरशुराय अंचल)

रकवा: 5.09 एकड़

बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में अधोसंरचना विकास

स्थान: कटारी (राजगीर अंचल)

रकवा: 22.00 एकड़

विवरण: सेकेंडरी गेट, परेड ग्राउंड एवं अन्य निर्माण कार्य।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel