[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ हादसे ने छीन लिया बच्चों के सिर से पिता का साया

हादसे ने छीन लिया बच्चों के सिर से पिता का साया

0
हादसे ने छीन लिया बच्चों के सिर से पिता का साया

शेखपुरा. पटना के घोसवरी थाना अंतर्गत ईशानगर गांव के समीप यात्री से भरे जुगाड़ वाहन में ट्रक द्वारा जबरदस्त टक्कर मारे जाने से शेखपुरा के तीन लोगों की जान चली गई. इस घटना में शेखपुरा जिला के मेंहुस थाना अंतर्गत लोदीपुर महादलित टोला के तीन लोगों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया. इतना ही नहीं एक झटके में तीनों परिवारों से जुड़े 16 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. आर्थिक तंगी को पहले से ही जूझ रहे इन परिवारों के समक्ष अब विकराल स्थिति उत्पन्न हो गई है. घटना शनिवार की रात्रि करीब 11:00 बजे घटी. इस घटना में लोदीपुर महादलित टोले के 35 वर्षीय मुन्नी मांझी, 36 वर्षीय महेश मांझी और 40 वर्षीय संजय मांझी की मौत हो गई है. इस घटना में तीन मृतकों के अलावे अशोक मांझी, मन्नू मांझी, राहुल कुमार और घनश्याम मांझी गंभीर रूप से घायल भी हो गए. गंगा स्नान के लिए जुगाड़ वाहन से जा रहे थे सात लोग माघी पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान करने के लिए लोदीपुर गांव से सभी लोग जुगाड़ वाहन पर सवार होकर बाढ़ जा रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि करीब 10:00 बजे सभी अपने गांव से बाढ़ के लिए रवाना हुए. लेकिन करीब 1 घंटे बाद ही सड़क हादसे की खबर मिली. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रातों-रात गंगा स्नान करने एवं वापस लौट जाने के साथ अगले दिन दिहाड़ी मजदूरी पर पहुंचने की योजना बनाकर सभी लोग एक साथ रवाना हुए थे. ताकि गंगा स्नान के साथ-साथ परिवारों के भरण पोषण के लिए एक दिन मजदूरी का नुकसान ना हो सके. एक दिन की मजदूरी बचाने की फिराक में तीन लोगों की जान चली गई. जबकि चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. आर्थिक रूप से कमजोर है पीड़ित परिवार घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गवय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव ने बताया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद करने की पहल की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस घटना में मृतक मुन्नी माझी के तीन पुत्र एवं तीन पुत्री है. वहीं, उनके आश्रित विधवा सातों देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. जबकि, महेश मांझी के दो पुत्र एवं दो पुत्री और संजय मांझी के चार पुत्र और दो पुत्री है. कुल मिलाकर इन तीन मजदूरों की मौत ने 16 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया. जबकि तीन विवाहितों का भी जीने का सहारा छिन गया है. .सभी ईटभट्ठा पर मजदूरी कर परिवार का कर रहे थे भरण पोषण सड़क हादसे में मृतक सभी एक ही परिवार के है. यह सभी ईटभट्ठा पर मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे थे.रविवार को माघी पूर्णिमा को लेकर सभी लोग गंगा स्नान करने की खातिर अपने घर से निकले थे. लेकिन सड़क दुर्घटना में इनकी जान ले ली. इस घटना में तीन लोगों की एक साथ मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया है.एक साथ तीन लोगों का शव गांव पहुंचने से पूरे में चीत्कार मच गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel