[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ मलमास मेला में लगेगा आध्यात्मिक शिविर

मलमास मेला में लगेगा आध्यात्मिक शिविर

0
मलमास मेला में लगेगा आध्यात्मिक शिविर

राजगीर. प्रयागराज से चलकर अंतर्राष्ट्रीय विश्वकर्मा महाशक्ति पीठ के पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु विश्वकर्मा शंकराचार्य स्वामी दिलीप योगीराज जी महाराज रविवार को श्रीधाम राजगीर पहुंच गये हैं. मलमास मेला क्षेत्र के धुनीबर के समीप उनके आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर के लिए पंडाल निर्माण, हवन कुंड तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा करायी जा रही है. रविवार को जगद्गुरु स्वामी दिलीप योगीराज ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि शिविर में अखंड ज्योति एक माह तक निरंतर प्रज्वलित रहेगी. अखंड हवन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे. मलमास मेला अवधि में महायज्ञ, प्रवचन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में किसी सदस्य अथवा पुत्र की अकाल मृत्यु हुई है, उनके पितृ शांति एवं आत्मिक कल्याण के लिए यहां विशेष पितृ महायज्ञ कराया जाएगा. श्रद्धालु हवन में भाग लेकर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलकामना के लिए आहुति देंगे. शिविर में आध्यात्मिक प्रवचन के माध्यम से सनातन धर्म, यज्ञ और सेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा. निरीक्षण के दौरान महासचिव सुबोध कुमार राणा, संदीप कुमार शास्त्री सहित अन्य श्रद्धालु एवं सहयोगी मौजूद रहे. मलमास मेला में इस शिविर को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel