[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ शराबी पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

शराबी पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

0
शराबी पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

बिहारशरीफ. दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराबी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया. मृतिका की पहचान 31 वर्षीय आरती देवी के रूप में हुई है, जो मेहनौर गांव निवासी मिथिलेश यादव की पत्नी थीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद आरती के मायके वाले दीपनगर थाना पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया. आरती की शादी मिथिलेश यादव से वर्ष 2012 में हुई थी, और उनके दो बच्चे भी हैं एक बेटी और एक बेटा. हालांकि, शादी के बाद से ही मिथिलेश की आदतें परिवार के लिए परेशानी का कारण बन गईं. वह अक्सर नशे में धुत रहता था और जुआ खेलता था. आरती ने कई बार उसे इस आदत को छोड़ने के लिए समझाया, लेकिन उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया. शराब और जुए के कारण घर में आए दिन विवाद होते थे. परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही आरती ने नशे में धुत अपने पति को पुलिस के हवाले किया था, जिसके बाद वह जेल भी गया था, लेकिन परिवार के लोगाे के दवारा उसे छुड़ा लिया गया था. इस घटना के बाद से दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था. मायके के परिवार का आरोप है कि इसी तनाव के कारण मिथिलेश ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel