[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ 41 प्रतिशत किसानों का हुआ फार्मर रजिस्ट्रेशन

41 प्रतिशत किसानों का हुआ फार्मर रजिस्ट्रेशन

0
41 प्रतिशत किसानों का हुआ फार्मर रजिस्ट्रेशन

बिहारशरीफ. जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी. इस दौरान बताया गया कि जिलेभर में 41 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य हुआ है जिसमें तेजी लाने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कार्य नहीं हुआ है उसे सूचीबद्ध करते हुए एक-एक किसानों की समीक्षा की जाए तथा फार्मर रजिस्ट्री के लिये वांछित दस्तावेज उपलब्ध कराने में उनका सहयोग किया जाए. इसके अलावे सीएससी व कैंप का निरीक्षण कर एफआर की प्रगति की सघन समीक्षा की जाए. एफआर में तेजी लाने के लिए टीम की संख्या भी बढ़ाने का निर्देश दिया गया. अपर समाहर्ता नालंदा को एफआर में राजस्व से संबंधित कार्यों को तेजी से करने का निर्देश दिया गया. महाअभियान के अंतर्गत परिमार्जन के लिए कृषक द्वारा दिए गए आवेदन पत्र को भी ट्रैक कर परिमार्जन की कार्यवाही करते हुए एफआर का कार्य कराया जाए. जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से एफआर का कार्य किया जाए. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शुभम कुमार, अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ नितेश कुमार, आईअी प्रबंधक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel