[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बिहारशरीफ 40 परिवारों को मिला अतिक्रमण हटाओ नोटिस

40 परिवारों को मिला अतिक्रमण हटाओ नोटिस

0
40 परिवारों को मिला अतिक्रमण हटाओ नोटिस

शेखपुरा.सदर प्रखंड के कोसरा पंचायत अंतर्गत जीयनबीघा गांव में अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने से तीन दर्जन से अधिक परिवारों के बीच हडकंप व्याप्त हो गया है. इस सम्बन्ध में बड़ी संख्यां में कलेक्ट्रेट पहुंचे अनुसूचित जाति की महिलाएं और पुरुषों ने डीएम शेखर आनंद से घर को टूटने से बचाने की गुहार लगाई. इस मौके पर दर्जनों महिलाएं, पुरुष और बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. जीयनबीघा गांव निवासी बाल्मीकि पासवान,रामफल पासवान, दौलती देवी आदि ने बताया की हमारे पूर्वज उस जमींन पर पहले से मकान बनाकर रह रहे थे. उस जगह पर बसे सरकार की आवास योजना के तहत बने हुए मकान में रह रहे 40 परिवारों को अब तक नोटिस मिल चूका है. इस जगह पर डेढ़ सौ परिवार बसे है. उन सभी को हटाने का प्रयास किया जा रहा है.इस संबंध में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी अनुसूचित जाति परिवार के भूमिहीन है और आवास योजना का लाभुक है. वर्षों से वहां अपना मकान बनाकर रह रहे हैं .सभी परिवारों को सरकार की आवास योजना के तहत आवास भी मिला हुआ है .लेकिन अब अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर नोटिस प्रदान किया गया है. इससे वहां बसे परिवारों के बीच घर खोने का खतरा पैदा हो गया है. इसी को लेकर सभी लोग डीएम के यहां आवेदन देने को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं . कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने कहा की अगर घर टूटा तो सभी लोग बेघर हो जायेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel