[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Weather: बिहार में कब दस्तक देगी ठंड? 6 दिनों बाद बिगड़ने वाला है मौसम! जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: बिहार में कब दस्तक देगी ठंड? 6 दिनों बाद बिगड़ने वाला है मौसम! जानें IMD का अपडेट

0
Bihar Weather: बिहार में कब दस्तक देगी ठंड? 6 दिनों बाद बिगड़ने वाला है मौसम! जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: बिहार के दो जिलों में आज बारिश की संभावना है. भागलपुर और बांका में आज हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है.

बता दें कि, दिवाली के बाद से ही राज्य के कई जिलों की हवा काफी ज्यादा प्रदूषित हो गई थी. लेकिन अब इसमें धीरे – धीरे सुधार देखा जा रहा है. रविवार की बात करें तो सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर की हवा प्रदूषित थी. यहां का AQI 247 दर्ज किया गया है. वहीं, छपरा का AQI 143 रहा है.

सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है तापमान

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि, ‘पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर दर्ज किया गया है. प्रत्येक साल अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है.

Also Read: रितेश पांडेय और प्रियंका सिंह का यह गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल, ‘चलऽ छठी घाटे हो’ को मिल रहा फैंस का प्यार

एक हफ्ते तक नहीं बनेगा पश्चिमी विक्षोभ

इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है. अभी तक कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बनते नहीं दिखा है. पश्चिमी विक्षोभ बना भी तो वो काफी कमजोर था. अगले एक हफ्ते तक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना भी नहीं है. इसके कारण आने वाले एक हफ्ते तक सर्दी की एंट्री नहीं होने वाली है.

किशनगंज और शेखपुरा में रहा सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और छपरा सबसे गर्म जिला रहा है. वहीं सबसे कम तापमान किशनगंज और शेखपुरा का रहा. मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों का आंकड़ा जारी कर जानकारी दी गई.

ये वीडियो भी देखें

Previous article पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश का मोबाइल हैक, वकीलों से मांगे जा रहे पैसे
Next article Singham Again Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की सिंघम अगेन हिट हुई या फ्लॉप, यहां जान लें अबतक का कलेक्शन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel