[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में सुबह 5 बजे से ही बढ़ने लगेगी उमस, बढ़ेगी तपिश, IMD ने 10 जून तक के लिए जारी किया नया अपडेट

बिहार में सुबह 5 बजे से ही बढ़ने लगेगी उमस, बढ़ेगी तपिश, IMD ने 10 जून तक के लिए जारी किया नया अपडेट

0
बिहार में सुबह 5 बजे से ही बढ़ने लगेगी उमस, बढ़ेगी तपिश, IMD ने 10 जून तक के लिए जारी किया नया अपडेट
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में 10 जून तक दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी. इसके साथ ही रात के समय उमस भी बढ़ेगी, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है.

पटना, भभुआ, बक्सर, गया, डेहरी, शेखपुरा, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, फारबिसगंज और बांका समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के बावजूद बिहार में मानसून के समय पर पहुंचने की संभावना बनी हुई है.

कुछ इलाकों में हीट वेव का भी दिख सकता है असर

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कुछ जिलों के एक-दो हिस्सों में हीट वेव जैसी स्थिति बन सकती है. दोपहर के समय गर्म हवाओं और बढ़ती उमस के कारण लोगों को अत्यधिक गर्मी महसूस होगी. हालांकि, इस दौरान कुछ स्थानों पर अचानक हल्की बारिश होने की संभावना भी है, लेकिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

सुबह से ही बढ़ने लगेगी उमस

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे के बाद से ही उमस बढ़ने लगेगी. सूर्य की तेज किरणें सीधे धरती पर पड़ने के कारण दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर और तेज होगा. वहीं, देर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएन प्रभु ने बताया कि राज्य में फिलहाल गर्मी बढ़ने के आसार हैं. पटना समेत कई इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर हीट वेव का असर भी देखने को मिल सकता है और 10 जून तक दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी रहने की संभावना है.

मानसून का इंतजार, लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग का मानना है कि मानसून समय पर बिहार पहुंच सकता है, लेकिन उससे पहले राज्यवासियों को कुछ दिनों तक तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है.

Also Read: केरल जैसी वादियां, उत्तराखंड जैसे झरने और जंगल सफारी का रोमांच, गर्मी की छुट्टियों में घूम आइए बिहार की ये 5 शानदार जगहें

Previous article यूपी में पर्यटन को नई उड़ान: नीम करोली बाबा सर्किट और बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट होंगे विकसित
Next article टिकटॉक के मालिक झांग यिमिंग बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर, मुकेश अंबानी को पछाड़ अडाणी नंबर-1 पर बरकरार
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel