[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार पटना में देर रात बदला मौसम का मिजाज, आज 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी

पटना में देर रात बदला मौसम का मिजाज, आज 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी

0
पटना में देर रात बदला मौसम का मिजाज, आज 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Today: राजधानी पटना समेत कई जिलों में देर रात मौसम का मिजाज बदला. पटना में तेज हवा चलने के साथ कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई. इसके साथ ही खगड़िया में भी बारिश दर्ज की गई. जबकि बेगूसराय और भागलपुर जिले में तेज आंधी आई. इस बीच आज भी मौसम विभाग ने आंधी-बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है.

बिहार के इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, 26 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ठनका गिर सकता है. इस जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल है.

इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से 7 जिलों में हीट वेव को लेकर चेतावनी भी जारी किया गया है. इन जिलों में बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल है. इस तरह से आज भी बिहार में दो तरह का मौसम बना रह सकता है. उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में आंधी-बारिश जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति रह सकती है.

Image 359

पटना में मौसम का हाल

राजधानी में गर्म और शुष्क हवा की वजह से लू जैसे हालात हैं, जबकि उत्तर बिहार में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवा के कारण बादल छाये रहने के साथ कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ आंधी-पानी भी हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले 24 घंटे में पटना सहित दक्षिण बिहार में मौसम गर्म और शुष्क बना रह सकता है.

साथ ही उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और बादल गरजने के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी में गर्म दिन जैसे हालात बने रहे. पुरवा और पछुआ हवा के प्रभाव से सुबह में उमस वाली गर्मी और दोपहर में तपिश से लोग परेशान रहे.

बिहार में दो तरह के मौसम की वजह

बिहार में मौसम बदलने की वजह विभाग की ओर से बताया गया कि हीट लो प्रेशर बेल्ट और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं की वजह से ऐसा मौसम बना हुआ है. नीचे की हवा तेजी से ऊपर उठ रही है, जिससे कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी की हवा बिहार की ओर आ रही है. गर्म और ठंडी हवाओं के टकराने से बादल बन रहे हैं. आंधी-बारिश और ठनका गिरने जैसी स्थिति बन रही है.

Also Read: 5 जून से विक्रमशिला पुल पर दौड़ेंगी गाड़ियां, BRO ने तैयार किया पहला बेली ब्रिज, जानें प्रशासन का पूरा प्लान

Previous article ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं
Next article शेखपुरा नगर परिषद चुनाव से पहले बढ़ी सियासी गर्मी, सीट बंटवारे को लेकर पार्षदों में घमासान, तेज हुई जोड़-तोड़ की राजनीति
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel