[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार में 40 डिग्री पार जाएगा टेम्प्रेचर, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

बिहार में 40 डिग्री पार जाएगा टेम्प्रेचर, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

0
बिहार में 40 डिग्री पार जाएगा टेम्प्रेचर, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट
बिहार में लू का रेड अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और स्थिति यह है कि आज यानी 13 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने वाला है.

IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले सप्ताह में तापमान में 6 से 8 डिग्री की भारी बढ़ोतरी का अनुमान है. जिससे लू चलने के आसार बने हुए हैं. रोहतास का डेहरी 39.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा.पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने से लोग परेशान हैं. 

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल

बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. पटना और अरवल जैसे जिलों में 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म पछुआ हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. ये हवाएं न केवल शुष्क हैं, बल्कि शरीर को झुलसाने वाली तपिश लेकर आ रही हैं.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण आंधी-बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे सूरज की सीधी किरणें धरती को तवे की तरह गर्म कर रही हैं.

पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली और भागलपुर जैसे जिलों में गर्मी का असर तेज होगा. इसके अलावा रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर और नालंदा जैसे दक्षिण बिहार के जिले ‘हॉट स्पॉट’ बनते नजर आ रहे हैं, जहां तापमान तेजी से चढ़ रहा है.

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना, गया, बक्सर, औरंगाबाद और रोहतास जैसे जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. इन इलाकों में पारा 41 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे लू के गंभीर हालात बनेंगे.

उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली और भागलपुर में भी उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल करेगी. राहत की बात बस इतनी है कि 17 अप्रैल के बाद उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है, लेकिन तब तक भीषण गर्मी का यह टॉर्चर जारी रहेगा.

दोपहर में निकलने से बचें

बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है. दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी गई है.

शरीर में पानी की कमी न होने दें और जितना संभव हो तरल पदार्थों का सेवन करे. बिहार में शुष्क मौसम का यह दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है, इसलिए खुद को सुरक्षित रखना ही सबसे बड़ा बचाव है.

Also Read: मौसम : कहां होगी बारिश, कहां बढ़ेगी गर्मी, आया IMD अलर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel