[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

0
Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
रांची के कांके में बढ़ रहा है तापमान.

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है. मंगलवार 10 दिसंबर से बिहार के मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. शीतलहर के बीच बिहार के मौसम में बदलाव होगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में होगा बदलाव

IMD पटना के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि अगले तीन दिन दक्षिणी बिहार में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री और उत्तरी बिहार में यह तापमान 10-12 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अब प्रदेश में वर्ष होने की संभावना नहीं है. दरअसल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम में यह बदलाव देखा जाएगा.

इधर पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के गया, गोपालगंज, सिवान, पश्चिमी चंपारण, वाल्मीकिनगर और डेहरी में हल्की बारिश दर्ज की गयी है.

Also Read: बिहार के इस जिले में तेजी से बढ़ रहे Brain Stroke के मरीज, रोज इतने लोगों की हो रही मौत

इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

Bihar Weather
मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 14 दिसंबर तक पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना, वैशाली, बक्सर, सारण, सीवान, समस्तीपुर, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, भोजपुर, खगड़िया, बेगुसराय, पूर्णिया और कटिहार जिलों के कुछ भागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

Previous article Mumbai Accident: कुर्ला बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, 49 घायल
Next article पिता क्रिकेटर, दो भाई इंग्लैंड के खिलाड़ी, अब तीसरे को इस देश की क्रिकेट टीम में मिला मौका
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel