[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Weather: बिहार में ठंड से लोगों का हाल बेहाल, तापमान पहुंचा 4.3°C, इन दो जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में ठंड से लोगों का हाल बेहाल, तापमान पहुंचा 4.3°C, इन दो जिलों में शीतलहर का अलर्ट

0
Bihar Weather: बिहार में ठंड से लोगों का हाल बेहाल, तापमान पहुंचा 4.3°C, इन दो जिलों में शीतलहर का अलर्ट
Bihar Weather बिहार का मौसम (सांकेतिक)

Bihar Weather: बिहार में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. रविवार को भी ठंड से लोगों को ठिठुरन महसूस हुआ. वहीं सोमावर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्का कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. सोमवार से सर्द हवाओं की रुख बदलने की संभावना है. इससे मौसम में थोड़ी गर्मी आएगी. मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. उत्तर-पश्चिमी हवा की जगह अब पुरवा हवा चलेगी. जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी.

आज बिहार के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

We 4
Bihar weather: बिहार में ठंड से लोगों का हाल बेहाल, तापमान पहुंचा 4. 3°c, इन दो जिलों में शीतलहर का अलर्ट 3

राजधानी पटना में कैसा रहेगा मौसम

वहीं राजधानी पटना के तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी. अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है.

सर्वाधिक गर्म जिला रहा गोपालगंज

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिम दिशा से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं मौसम विभाग की ओर से फिलहाल को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है. रविवार को सर्वाधिक गर्म जिला गोपालगंज रहा. वहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री से. दर्ज किया गया.

जमुई में दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान

बता दें कि 15 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3°C जमुई में दर्ज किया गया. यह इस सीज़न में अबतक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है. इसके अलावा बांका का 4.9°C, डेहरी का 5°C, जीरादेई का 5.8°C और पूसा का 5.6°C दर्ज किया गया.

Also Read: भोजपुरी जगत के मशहूर कलाकार विजय खरे का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Previous article Bihar News: कैमूर में भीषण जाम, घंटों फंसे रहे मरीज और पर्यटक, रॉन्ग साइड से निकल गये सांसद
Next article Zakir Hussain Death: जाकिर हुसैन के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, रणवीर सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel