[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Weather: घने कोहरे के बीच बरसेंगे बादल, बिहार के इन 14 जिलों में IMD का अलर्ट

Bihar Weather: घने कोहरे के बीच बरसेंगे बादल, बिहार के इन 14 जिलों में IMD का अलर्ट

0
Bihar Weather: घने कोहरे के बीच बरसेंगे बादल, बिहार के इन 14 जिलों में IMD का अलर्ट
Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. बता दें कि गुरुवार शाम से बिहार में मौसम करवट लेने वाला है. हालांकि, बुधवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई.

आज गुरुवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. अगले 24 घंटे पटना, वैशाली, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, बक्सर और भोजपुर जिलों में देर रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा.

राज्य में तेजी से गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में न्यूनतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच सकता है. जो 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचाव के लिए उचित कपड़े पहनें और घर से निकलते समय सावधानी बरतें.

Also Read: 15 दिनों बाद पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, दर्जनों लोगों को किया था जख्मी, देखिए रेस्क्यू का वीडियो

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 से 29 दिसंबर के बीच बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जैसे जिलों में बारिश होने की संभावना है.

We 6
Bihar weather: घने कोहरे के बीच बरसेंगे बादल, बिहार के इन 14 जिलों में imd का अलर्ट 3
Previous article प्रगति यात्रा में आज सीतामढ़ी पहुंचेंगे नीतीश कुमार, रीगा चीनी मिल का देंगे तोहफा
Next article Bhool Bhulaiyaa 3 OTT: इस दिन ओटीटी पर रूह बाबा और मंजुलिका से होगी मुलाकात, घर बैठे कर सकेंगे एंजॉय
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel