[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Weather: बिहार में अब चलेगी पुरवैया हवा, जानिए ठंड पर क्या पड़ेगा असर…

Bihar Weather: बिहार में अब चलेगी पुरवैया हवा, जानिए ठंड पर क्या पड़ेगा असर…

0
Bihar Weather: बिहार में अब चलेगी पुरवैया हवा, जानिए ठंड पर क्या पड़ेगा असर…

Bihar Weather: बिहार में आज से मौसम बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने से रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो सकती है. दिन के तापमान में विशेष बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. इससे लोगों को आंशिक ठंड से राहत मिलेगी. इस दौरान राजधानी पटना समेत राज्य के हर जिले में सुबह-शाम हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा. आज मंगलवार की सुबह लोगों को ठंड का अहसास होगा और कुछ जगहों पर कोहरा भी नजर आएगा.

कोहरे की बात करें तो पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, बक्सर, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, खगड़िया, बेगुसराय, समस्तीपुर, मधेपुरा, जमुई, भागलपुर और किशनगंज जिलों के के भागों में देर रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है. यह स्थिति कल भी रहने की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

We 5
Bihar weather: बिहार में अब चलेगी पुरवैया हवा, जानिए ठंड पर क्या पड़ेगा असर... 3

सबसे ठंडा शहर रहा रोहतास का डेहरी

सोमवार को राज्य का सबसे ठंडा शहर 5 डिग्री के साथ सासाराम का डेहरी रहा. वहीं सबसे गर्म शहर 29.3 डिग्री के साथ सीतामढ़ी का पुपरी रहा. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है.

पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि

सोमवार को राजधानी पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान में 1.6 और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.2 और अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

पछुआ की जगह अब चलेगी पुरवैया हवा

वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में समुंद्र तल से 12.6 किमी उपर एक जेट स्ट्रीम तेज हवा की धारा 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है. साथ ही राज्य में हवा की दिशा भी बदली हुई नजर आ रही है. अब धीरे-धीरे पछुआ की जगह पुरवैया चलने का पूर्वानुमान है.

Also Read: बिहार के लाल को विदेश में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, नक्सल इलाके में रहकर की थी पढ़ाई

Previous article George Soros : भारत में नहीं चला सोरोस का एजेंडा, पढ़ें प्रभु चावला का खास लेख
Next article Mahakumbh 2025 : जापान, स्पेन से विदेशी संत भी पहुंचे महाकुंभ, खूब कर रहे योगी की तारीफ
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel